WhatsApp Icon

खुले नाले में गिर कर 35 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कम्प

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट – गोपाल सोनकर जलालपुर) जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मैदान स्थित भाजपा नेता अरुण कुमार मिश्रा की 35 वर्षीय पुत्र मनीष मिश्रा उर्फ बिक्कू मंगलवार देर शाम अचानक खुले नाले में गिर गया और काफी देर तक नाले में पड़ा रहा रास्ते से जा रहे राहगीर की नजर पड़ी तो आसपास के लोगो को सूचित किया।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित करते हुए शव को नाली से बाहर निकलवाकर शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौप दिया। मृत्यु के कारण को लेकर तरह-तरह की चर्चा है कि ठंड लगने की वजह से युवक की मौत हो गई या नाली को पार करते समय अचानक फिसल कर गिर गया जिससे मौत हो गई। फिलहाल अगर नगर पालिका द्वारा इस तरीके के नाले को ढक्कन लगवा कर बंद कर दिया गया होता तो शायद नाले में गिरकर युवक की मौत नहीं होती। नगर में तमाम ऐसे नाले और नालियां है जहां बरसों से आज तक बिना ढक्कन के खुले हुए हैं जिसमे तमाम लोग बाइक व जानवर गिरकर चोटहिल हो चुके हैं लेकिन इन नालों को ढकने का नाम नहीं लिया जा रहा है।

अन्य खबर

टावर से लाखों की बैटरी उड़ाने वाले गिरोह पर अलीगंज पुलिस का शिकंजा! लाखों की बैट्री के साथ दो गिरफ्तार

नवरात्र में महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर पुलिस का पहरा, टाण्डा कोतवाली क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम की पैनी नजर

नवरात्रि पर अलर्ट मोड में प्रशासन! डीएम ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह ने किया पैदल मार्च, दुर्गा पंडालों का लिया जायजा

error: Content is protected !!