WhatsApp Icon

नहर में मिला लखनऊ के रोहित का शव, जांच में जुटी पुलिस

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बसखारी थानाक्षेत्र के भिटौरा गाँव के पास नहर में एक अज्ञात युवक का शव नज़र आया जिसे बसखारी पुलिस ने नहर से बाहर निकाला और मृतक की शिनाख्त में जुट गई। बसखारी पुलिस का प्रयास रंग लाया और मृतक की पहचान रोहित उर्फ लल्ला निवासी लखनऊ के रूप में हुई।


सीओ सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त उसके परिजनों द्वारा कर लिया गया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया है। परिजनों के अनुसार मृतक रोहित पास के ही एक गाँव मे काम के लिए आया था और प्रतिदिन शाम को शराब पी लेता था। गत 19 मई की शाम को भी शराब के नशे में कहीं चला गया जिसकी तलाश भी की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था। सीओ सिटी श्री देवेंद्र ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

अन्य खबर

मोहर्रम पर धार्मिक आयोजनों की धूम, आज रात्रि में इमाम चौकों पर बैठेंगे ताजिए, कल निकलेगा ऐतिहासिक जुलूस और होंगे कई कार्यक्रम

45 डिग्री के बीच पढ़ाई शुरू, अफसरों ने बच्चों संग खाया भोजन, नौनिहालों की सेहत पर मंडराया खतरा

आस्था पर हमला! मंदिर में चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए दो आरोपी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.