WhatsApp Icon

घाघरा नदी में अधेड़ युवक के कूदने की आशंका पर तलाश में जुटे स्थानीय गोताखोर

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: टांडा नगर क्षेत्र में छठ पूजा के दौरान भोर में एक अधेड़ युवक के घाघरा नदी में कूदने की खबर मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई। स्थानीय गोताखोरों की टीम द्वारा लागतार नदी को खंगाला जा रहा है लेकिन घण्टों बाद भी युवक का कुछ सुराग नहीं लग सका।


टांडा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्लाह नेहरूनगर निवासी 38 वर्षीय पप्पू कन्नौजिया पुत्र स्व. राम जगत कन्नौजिया द्वारा मंगलवार की सुबह लगभग 5:45 बजे थिरूआ नाला के निकट मेंहनिया नेहरूनगर में घाघरा नदी में डूबने की सूचना परिजनों द्वारा मिली जिसके बाद टांडा कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। टांडा कोतवाली पुलिस द्वारा छठ पूजा के मद्देनजर पहले से ही स्थानीय गोताखोरों को एलर्ट कर रखा था जिसके कारण अभय मांझी के नेतृत्व में गोताखोरो की टीम तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर नदी में उतर गई। आधा दर्जन से अधिक गोताखोरो द्वारा काफी दूरी तक तलाश किया गया लेकिन घण्टों की मेहनत के बाद भी पप्पू कन्नौजिया का कोई सुराग नहीं लग सका है। गोताखोर टीम लीडर अभिय मांझी ने बताया कि पप्पू कन्नौजिया के परिजनों द्वारा घाघरा नदी में कूदने की आशंका प्रकट की जा रही है हालांकि कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला है। श्री मांझी ने बताया कि छठ पूजा अवसर पर हनुमानगढ़ी टांडा पर भी एक युवक डूब रहा था जिसे तत्काल सकुशल बाहर निकाल कर उसकी जान बचाया गया जबकि मेंहनिया नेहरुनागत में पप्पू कन्नौजिया के डूबने की आशंका में उसकी हरसम्भव तलाश की जा रही है।

अन्य खबर

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.