WhatsApp Icon

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद प्रदेश सहित जनपद में भी अलर्ट जारी – एडिशनल एसपी पहुंचे टाण्डा

Sharing Is Caring:

लखनऊ/अम्बेडकरनगर: बांदा जेल में बंद पूर्वांचल के बहुचर्चित माफिया मुख्तार अंसारी का हार्टफेल के कारण इन्तेकाल हो गया। मुख्तार की मौत की खबर पर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई तथा मऊ व गाजीपुर सहित अम्बेडकर नगर में भी अलर्ट जारी कर दिया गया। पुलिस के सभी आलाधिकारी क्षेत्र में फैल गए एवं मोबाइल टीम को भी एक्टिव कर दिया गया।


बांदा मेडिकल कालेज ने बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि गुरुवार सायं लगभग 8:25 बजे सिद्धदोष / विचाराधीन बंदी मुख्तार अंसारी पुत्र सुभानल्लाह उम्र लगभग 63 वर्ष को जेल कार्मिकों द्वारा रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज बाँदा के आकस्मिक विभाग में उल्टी की शिकायत एवं बेहोशी की हालत में लाया गया। मरीज को 09 डॉक्टर्स की टीम द्वारा तत्काल चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी गयी। परंतु भरसक प्रयासों के बावजूद Cardiac arrest के कारण मरीज की मृत्यु हो गई।
मुख्तार अंसारी की मौत पर तत्काल एसएसबी फोर्स तैनात कर दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलर्ट जारी करते हुए सख्त निर्देश दिया कि किसी भी कीमत पर कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पुलिस प्रशासन काफी एलर्ट हो गया।
जनपद में भी जिलाधिकारी अविनाश सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने पूरे अमले को एलर्ट कर दिया।
एडिशनल एसपी पश्चिमी विशाल पांडेय व टाण्डा सीओ शुभम कुमार ने आलीगंज थानाध्यक्ष गजेंद्र विक्रम सिंह के साथ टाण्डा नगर का भ्रमण किया एवं काफी देर तक तलवापार में कैम्प भी किया। इस दौरान मोबाइल टीम को भी क्षेत्र में एक्टिव कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्तार अंसारी के बड़े भाई अफ़ज़ल अंसारी व शिवगत उल्लाह अंसारी बांदा पहुंच चुके हैं लेकिन पोस्टमार्टम के उपरांत शव को एसएसबी परिजनों के हवाले करेगी। मुख्तार अंसारी के परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक आवास गाज़ीपुर में पुस्तैनी कब्रिस्तान में किया जाएगा।

अन्य खबर

महादेवा घाट पर डीएम-एसपी का पहरा, सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य और शौर्य का संकल्प, एसपी प्राची सिंह ने किया शस्त्र पूजन

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

error: Content is protected !!