WhatsApp Icon

मेधावी छात्रों को मुजाविर हुसैन ट्रस्ट ने किया सम्मानित

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जनपद की प्रतिष्ठित संस्था मुजाविर हुसैन ट्रस्ट ने गुरुवार को टाण्डा के रामपुर कला में संचालित मौर्य मैरेज लान में भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर गत परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

उक्त अवसर पर संस्था के चेयरमैन समाजसेवी मो.एबाद ने अपने संबोधन में कहा कि मेधावी छात्रों की उपलब्धियों को पहचानना और उन्हें सम्मानित करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इन छात्रों की सफलता न केवल उनके लिए बल्कि संस्था और समाज के लिए भी गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि किसी बच्चे की शिक्षा में किसी तरह की कोई बाधा आती है तो उसकी हर सम्भव मदद की जाएगा।


आदर्श जनता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार यादव, जनकल्याण बालिका विद्यालय के प्रबंधक पतिराज जगदीश यादव, हाजी शमसुद्दीन, मो.शाद सिद्दीकी, निखिलेश, सैय्यद आरिस, हामिद, अर्श, मो.सईम, निकट यादव, तौसीफ अहमद, संदीप वर्मा, अन्नू मास्टर, संतोष सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और शिक्षक उपस्थित थे।
मेधावी छात्रों के अभिभावकों और शिक्षकों का भी संस्था चेयरमैन में धन्यवाद ज्ञापित किया।
समारोह के अंत में मुजाविर हुसैन ट्रस्ट के चेयरमैन मो.एबाद ने मेधावी छात्रों को आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया। उन्होंने कहा कि ये छात्र न केवल अपने लिए बल्कि समाज और देश के लिए भी एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे।

अन्य खबर

महादेवा घाट पर डीएम-एसपी का पहरा, सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य और शौर्य का संकल्प, एसपी प्राची सिंह ने किया शस्त्र पूजन

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

error: Content is protected !!