WhatsApp Icon

पुलिस कप्तान के निर्देश पर 116 वर्ष से अधिक पुराने पुलिस चौकी भवन का जीर्णोद्धार शुरू

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पुलिस कप्तान डॉक्टर कौस्तुभ के निर्देश पर 116 वर्ष से अधिक पुराने पुलिस चौकी के भवन का जीर्णोद्धार शुरू हो चुका है।


टाण्डा कोतवाली की सैकड़ों वर्ष से अधिक की पुलिस चौकी मुबारकपुर के जीर्णोद्धार हेतु पुलिस उपाधीक्षक टाण्डा संजय नाथ तिवारी ने विधि विधान पूर्वक भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। पंडित कपिलदेव पांडेय ने पूजन अर्चन कराया।
बताते चलेंकि मुबारकपुर पुलिस चौकी का भवन काफी जर्जर हो गया था जिसके लिए नए निर्माण की आवश्यकता थी पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने बीते दिनों अपने निरीक्षण में उक्त पुलिस चौकी के नव निर्माण की इच्छा व्यक्त की थी।जिसपर कोतवाल टाण्डा संतोष कुमार सिंह व मुबारकपुर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार यादव के प्रयासों से उक्त चौकी का निर्माण कार्य शुरू हो सका। इस अवसर पर सीओ संजय तिवारी ने बताया कि इस चौकी का निर्माण वर्ष 1907 में हुआ था जिसका भवन काफी जर्जर हो चुका था और आरक्षी बैरक में भवन के जर्जर होने के कारण आरक्षी अगल बगल रहते थे।जिसका नव निर्माण जनहित में काफी आवश्यक हो गया था।विभाग के बजट व जनसहयोग से निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
इस अवसर पर पंडित हरिश्चंद्र मिश्रा, मनोज दुबे, रोहित पाण्डेय, सभासद आशीष यादव, सभासद नसीम, पप्पू यादव, गोपाल गुप्ता, बृज मोहन जायसवाल, निमेष जायसवाल, अनूप यादव, खालिद मियां, आरिफ अंसारी आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

आगामी त्योहारों को लेकर अलर्ट: डीएम ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह ने संभाली कमान, संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण

सूचना न्यूज़ की खबर का असर: वाजिदपुर में अवैध कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

टांडा में पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर कराया स्व-गणना, डीएम ईशा प्रिया की अपील को मिला समर्थन

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.