WhatsApp Icon

बढ़ती मरीजों की संख्या को लेकर मेडिकल कालेज प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव का बड़ा फैसला, अब देर तक चलेगी ओपीडी सेवा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: महामाया मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव ने मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक सराहनीय और जनहितकारी निर्णय लिया है। मरीजों की बढ़ती संख्या तथा उपचार के लिए आने वाले लोगों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मेडिकल कॉलेज की ओपीडी को शाम 4 बजे तक संचालित करने का निर्देश जारी किया है।

प्राचार्य श्री मुकेश द्वारा जारी कार्यालय नोटिस में सभी विभागाध्यक्षों, प्रभारी अधिकारियों, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सा अधीक्षक एवं यूनिट इंचार्जों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि एनएमसी की गाइडलाइन के अनुरूप ओपीडी का संचालन शाम 4 बजे तक सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी मरीज को इलाज के अभाव में लौटना न पड़े।

गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। सीमित समय के कारण कई मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता था और कुछ को बिना परामर्श के वापस भी लौटना पड़ता था। ऐसे में प्राचार्य का यह फैसला मरीजों और उनके परिजनों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

स्थानीय लोगों और मरीजों ने भी इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासनिक संवेदनशीलता का यह उदाहरण स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद करेगा। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों का मानना है कि मरीजों की जरूरतों को समझते हुए लिया गया यह निर्णय मेडिकल कॉलेज की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाएगा।

प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव का यह कदम दर्शाता है कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन केवल नियमों के पालन तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीजों की समस्याओं के समाधान के लिए भी गंभीर और प्रतिबद्ध है।

अन्य खबर

तनाव-अवसाद को नजरअंदाज न करें, समय पर मदद लें: मेडिकल कॉलेज में आत्महत्या रोकथाम का संदेश, राजयोग से सिखाया मन को शांत रखने का मंत्र

खेत की तारबंदी बनी मौत का जाल! करंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, बचाने पहुंचीं पत्नी समेत दो महिलाएं भी झुलसीं

टाण्डा पालिका में मचा हंगामा! वेतन को तरसे सैकड़ों सफाई कर्मी, ईओ को थमाया 11 सूत्रीय मांगपत्र

error: Content is protected !!