WhatsApp Icon

एमएलसी रह चुके विशाल वर्मा के अधिवक्ता पुत्र अर्पित के चैम्बर का हुआ भव्य शुभारम्भ

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेताओं में शुमार पूर्व एमएलसी अजय कुमार उर्फ विशाल वर्मा के पुत्र अर्पित वर्मा एडवोकेट के चैम्बर का दमरोह पूर्वक भव्य शुभारम्भ किया गया।


समारोह के मुख्य अतिथि एडवोकेट श्याम बिहारी चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि टांडा विधायक राम मूर्ति वर्मा ने फीता काटकर चैम्बर का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में अतिथि मौजूद रहे और सभी ने विशाल वर्मा व उनके पुत्र अधिवक्ता अर्पित वर्मा को नए चैम्बर शुभारम्भ की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। बताते चलेंकि सपा के कद्दावर नेता व पूर्व एमएलसी अजय कुमार के पुत्र अर्पित वर्मा ने वकालत की डिग्री हासिल करने के बाद विधिवत हाईकोर्ट की लखनऊ बैंच में प्रैक्टिस कर रहे हैं। श्री अर्पित ने कहा कि अपने पिता की इच्छानुसार जनपद वासियों को हाईकोर्ट से सम्बंधित मामलों में अधिक से अधिक सुविधा दिलाने के उद्देश्य से अपने पैतृक गाँव मोतिगरपुर बसखारी स्थित कोल्ड स्टोरेज पर चैंबर की स्थापना किया है जिससे वादकरियों को लखनऊ तक की दौड़ ना लगानी पड़े।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव, मो. इबाद, मुजीब सोनू, विजय वर्मा, सहेंद्र वर्मा, शेष कुमार वर्मा, गौरव सिंह, अबू बसर अंसारी, सैय्यद कसीम अशरफ, राम वर्मा, वंशराज वर्मा, चंद्रभान यादव, राम केदार वर्मा, अधिवक्ता हैदर अब्बास, संतोष मिश्रा, शिवांशु गोस्वामी, प्रशांत चौधरी, अजय श्रीवास्तव, बृजेंद्र त्रिपाठी रिंकू वर्मा, अनिमेष उपाध्याय, सूर्यांश सिंह, भक्ति, शमशेर सिंह,अनवर सादात अंसारी मुन्ना, फैज़ान खान, अविनाश पटेल,संतोष सिंह, फतह बहादुर सिंह, अरुण वर्मा, अमन यादव, राम अचल यादव, विजय मणि यादव संदीप यादव, अखिलेश यादव, प्रद्युम्न यादव, संदीप वर्मा, अंकुश पटेल, किरदार मेंहदी, कुलदीप वर्मा, संदीप चौधरी, उमेश वर्मा, शिखर वर्मा आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

महादेवा घाट पर डीएम-एसपी का पहरा, सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य और शौर्य का संकल्प, एसपी प्राची सिंह ने किया शस्त्र पूजन

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

error: Content is protected !!