WhatsApp Icon

मिठाई कारखाने में राहुल की मौत या मर्डर? पोस्टमार्टम खोलेगा असली राज, मालिक पर हत्या का संगीन आरोप

Sharing Is Caring:

अत्याधिक शराब सेवन से मौत होने का भी दावा

अम्बेडकरनगर: बसखारी थाना क्षेत्र में स्थित एक मिठाई कारखाने में काम करने वाले 30 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने कारखाना मालिक और उसके परिवार पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है, जबकि दूसरी ओर कारखाना मालिक का दावा है कि युवक की मौत अत्यधिक शराब पीने के कारण हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान राहुल प्रजापति (30 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय श्यामदेव, निवासी ग्राम बलरामपुर, थाना राजेसुल्तानपुर के रूप में हुई है। राहुल बसखारी के वार्ड-14 स्थित एक मिठाई कारखाने में मजदूरी करता था।


मृतक के भाई पप्पू प्रजापति ने थाना बसखारी में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गुरुवार सुबह कारखाना मालिक के रिश्तेदार ने राहुल की मौत की सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचने पर उन्हें संदेह हुआ कि राहुल की हत्या की गई है। तहरीर में कारखाना संचालक अरविंद मोदनवाल, उनकी पत्नी आरती मोदनवाल समेत परिवार के अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है।
परिजनों का यह भी आरोप है कि राहुल के साथ पहले भी मारपीट की जाती थी। जब वह घर लौटना चाहता था तो उसकी मजदूरी रोक ली जाती थी। राहुल ने यह बात पहले अपने परिवार को भी बताई थी।
उधर, कारखाना मालिक का कहना है कि राहुल अत्यधिक शराब का सेवन करता था और उसी कारण उसकी तबीयत बिगड़ने से मौत हुई। उन्होंने हत्या के आरोपों को निराधार बताया है।
सूचना मिलते ही बसखारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बसखारी पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबर

बलिया में अम्बेडकरनगर की बेटियों का धमाका! शानदार खेल के दम पर क्वार्टर फाइनल में पहुंची KGBV टीम, बीएसए ने दी बधाई

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला नया हथियार—48 पंचायतों में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी, सपनों को मिलेगी उड़ान

एसपी प्राची सिंह का ‘एक्शन मोड’ जारी! त्वरित सुनवाई और न्याय से बढ़ा फरियादियों का भरोसा, प्रतिदिन सीओ और थानेदारों की ऑनलाइन समीक्षा

error: Content is protected !!