WhatsApp Icon

ऐतिहासिक मेला के तीसरे दिन मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी दरगाह हारून रशीद पर पेश करेंगे चादर, झूला ना चलने से निराश लौटे मेलार्थी

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: टाण्डा तहसील के आसोपुर तकिया पर स्थित प्राचीन दरगाह शहीद बाबा हारून रशीद शाह का वार्षिक उर्स व ऐतिहासिक मेला कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। मेला के मुख्य दिन रविवार को भारी भीड़ उमड़ी रही जबकि विभिन्न प्रकार के झूलों को अनुमति अभाव में चलने नहीं दिया गया जिससे मेलार्थियों में निराशा दिखाई दी। मेला के तीसरे दिन सूबे के मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी दरगाह पर हाजिरी लगा कर चादर व गुल पोशी की रस्म अदा करेंगे।


उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री, दानिश आज़ाद अंसारी (अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज) सोमवार को दरगाह शहीद हारून रशीद शाह के आस्ताना पर पहुंच कर गुल व चादर पोशी की रस्म अदा करेंगे। राजमंत्री के निजी सचिव के अनुसार श्री दानिश का दरगाह पर 45 मिनट रुकने का कार्यक्रम है, कार्यक्रम के अनुसार सोमवार की शाम 04:30 बजे अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ व हज मंत्री का आगमन होगा और 05:15 बजे उनका काफिला प्रस्थान करेगा।
ज्ञात रहे शहीद बाबा हारून रशीद शाह का उर्स प्रत्येक वर्ष भादों माह के प्रथम रविवार को होता है और उक्त अवसर पर चार दिवसीय ऐतिहासिक मेला भी लगता है, जो शनिवार से शुरू होकर बुधवार तक चलता है। उक्त मेला में मुख्य रूप से लकड़ी से बना समान, नारियल, अमावट, हलुआ पराठा आदि काफी प्रसिद्ध है तथा विभिन्न प्रकार का झूला सदैव मेला का मुख्य आकर्षक होता है। मेला मे विभिन्न स्थानों पर एक दर्जन से अधिक छोटा बड़ा झूला लगा हुआ है लेकिन टाण्डा एसडीएम से अनुमति ना मिलने के कारण सभी झूलों पर सन्नाटा पसरा है जिससे मेलार्थीयो में निराशा भी दिखाई दे रही है।
बहरहाल ऐतिहासिक मेला हारून रशीद में प्रदेश के मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी का आगमन सोमवार को होने जा रहा है जिनके स्वागत की भव्य तैयारियां की जा रही है।

अन्य खबर

तनाव-अवसाद को नजरअंदाज न करें, समय पर मदद लें: मेडिकल कॉलेज में आत्महत्या रोकथाम का संदेश, राजयोग से सिखाया मन को शांत रखने का मंत्र

खेत की तारबंदी बनी मौत का जाल! करंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, बचाने पहुंचीं पत्नी समेत दो महिलाएं भी झुलसीं

टाण्डा पालिका में मचा हंगामा! वेतन को तरसे सैकड़ों सफाई कर्मी, ईओ को थमाया 11 सूत्रीय मांगपत्र

error: Content is protected !!