अम्बेडकरनगर जनपद का एक मात्र मेडिकल कालेज पुनः सुर्खियों में आ गया है। कई माह से सैलरी ना मिलने के कारण रेजिडेंट चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार कर हंगामा किया जहां वीडियों बनाए जाने से नाराज़ प्रभारी प्राचार्य से तीखी बहस भी हुई जिसकी वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
राजकीय महामाया मेडिकल कालेजमें आउटसोर्सिंग पर कार्यरत जूनियर व सीनियर रेज़िडेंट डॉक्टरों ने शुक्रवार को काम बंद कर बाहर हंगामा किया। रेजिडेंट चिकित्सकों का कहना है कि 04 माह से उनको वेतन नहीं दिया गया जिससे उनके सामने आर्थिक परेशानी पैदा हो गई है। प्रदर्शन के दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य अमीरुलहसन व प्रदर्शनकारियों के बीच वीडियों बनाने को लेकर तीखी बहस हुई। उक्त सम्बन्ध में जब श्री अमीरुल हसन से जब वार्ता करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने मोबाइल नहीं उठाया।
बहरहाल महामाया मेडिकल कालेज अक्सर किसी ना किसी मामले को लेकर सुर्खियों में बना रहता है।





