WhatsApp Icon

महामाया मेडिकल कॉलेज में लड़कियों ने मारी बाज़ी, 85 छात्र छात्राएं बन गए डॉक्टर

Sharing Is Caring:

एमबीबीएस 2020 बैच में पहली तीनों रैंक पर छात्राओं ने किया कब्जा

दिल्ली, गाजीपुर व बरेली की छात्राओं का दबदबा

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट:आलम खान एडिटर-मान्यता प्राप्त पत्रकार) राजकीय महामाया एलोपैथिक मेडिकल कालेज सददरपुर में अध्यनरत छात्र छात्राओं के एमबीबीएस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित हो गया है जिसमें छात्रों को पीछे छोड़ते हुए छात्राओं ने पहली तीन पोजिशन पर अपना कब्जा जमा लिया है।


आपको बताते चलेंकि महामया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डॉ आभास कुमार सिंह के संरक्षण में मेडिकल कॉलेज अनवरत चहुमुखी विकास की तरफ बढ़ता नज़र आ रहा है। उक्त क्रम में इस चिकित्सा महाविद्यालय में अध्यनरत एमबीबीएस के अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित हो गया है जिसमें महामाया मेडिकल कालेज की छात्राओं ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए प्रथम, दितीय एवं त्रितीय स्थान पर कब्ज़ा कर लिया है। एमबीबीएस अंतिम वर्ष की परीक्षा त्रितीय प्रोफ़ेशनल पार्ट-2 जो की फरवरी मार्च 24 में हुई थी, बैच 2020 के कुल 99 मेडिकल के छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 79 छात्र पास हुए और साथ ही सपली बैच से भी 06 छात्र पास हुए, महामाया मेडिकल कॉलेज द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार सभी 85 छात्र अब अपने नाम के आगे डॉक्टर लिख सकते है और एक साल के इंटर्नशिप के बाद इनको परमानेंट रजिस्ट्रेशन भी मिल जायेगा।
प्रधानाचार्य डॉ आभास कुमार सिंह ने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय को नए 85 इंटर्न डॉक्टर मिलने से मरीजों को और बेहतर सुविधा दी जा सकेगी।
बैच 2020 से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली डॉक्टर निकिता दिल्ली से हैं जिनके पिता प्रेम नाथ मिश्र अध्यापक हैं, डा. निकिता ने कुल पूर्णाक 1400 में से 918 अंक प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर रही डॉक्टर शिप्रा भारती जिला गाजीपुर से है, इनके सुरेन्द्र कुमार भारती पिता एयर फोर्स में वारंट ऑफिसर है, डा. शिप्रा ने 1400 में से 916 अंक अर्जित किया। तीसरे स्थान पर डॉक्टर आयुषी सिंह बरेली से है, इनके पिता यशवीर सिंह आर्य पेशे से बिजनेस करते हैं, डा. आयुषी ने 1400 में से कुल 912 अंक प्राप्त किया।
उक्त अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में इन सभी इंटर्न डॉक्टर को प्रधानाचार्य श्री आभास द्वारा इनके कार्यों एवं जिम्मेदारियों के प्रति बताया गया और साथ ही सम्मानित भी करते हए सभी नव डाक्टरों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

अन्य खबर

महादेवा घाट पर डीएम-एसपी का पहरा, सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य और शौर्य का संकल्प, एसपी प्राची सिंह ने किया शस्त्र पूजन

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

error: Content is protected !!