अम्बेडकरनगर: इस्लाम धर्म के अंतिम सन्देष्टा पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब के चचेरे भाई व दामाद हज़रत अली का जन्मोत्सव विकास खंड टाण्डा के पकड़ी खास में बुधवार को भव्य कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा। पकड़ी खास में स्थित अज़ाखाना ज़ोहरा अल. पर रात्रि 08 बजे से जश्न-ए-मौलूद हरम कार्यक्रम मौलाना वसी हसन खान की अध्यक्षता व अनीस जायसी के संचालन में आयोजित होगा जिसमें मशहूर ओलेमा व शायर शामिल होंगे।
शायरों में नायाब बलियावी, मौलाना रज़ी बिस्वानी जौनपुरी, बेताब हल्लौरवी, असलम बलरामपुरी, चंदन फैजाबादी, शबरोज़ कानपुरी, सागर बनारसी, अफहाम अतरौलवी, अब्बास मेंहदी, मुनव्वर जलालपुरी, ज़फर आज़मी, रेहान जलालपुरी, अशर नसीराबाद, कमल वारसी आदि शामिल होंगे।
सूचना न्यूज़ फेसबुक का नया पेज को जॉइन करने के लिए इसे टच करें।
अंजुमन शमशेर हैदरी की निगरानी में आयोजित जश्न ए मौलूद हरम कार्यक्रम में विशेष रूप से मौलाना सईद हसन रज़ा जलालपुरी, मौलाना अशफाक हुसैन, मौलाना नुरुल हसन मछली शहर, मौलाना बक़ी ज़ाफ़री, मौलाना परवेज़ कमाल कुम्मी, मौलाना ज़ामिन अब्बास, डॉक्टर आफताब रज़ा, मौलाना कनीज़ मछली गाँव आदि शामिल होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ कौसर जलालपुरी द्वारा तिलावते कलाम पाक से किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने वालों के लिए नज़रे मौला का भी एहतेमाम किया गया है।




