अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 127वें संस्करण को जनपद में बूथ स्तर पर व्यापक रूप से आयोजित कर अपनी संगठनात्मक सक्रियता का प्रदर्शन किया। भाजपा के अनुसार जनपद के 2171 बूथों में से 1730 बूथों पर कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण कराया गया, जिसमें 13,581 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन एवं जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव के संयोजन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नवाचार, महिला सशक्तिकरण, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर दिए गए संदेशों को गंभीरता से सुना।
भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के कटेहरी मंडल के बूथ संख्या-20, भुआलपुर में मंडल अध्यक्ष सर्वेश प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, शक्ति केंद्र संयोजक राम शंकर वर्मा एवं बूथ अध्यक्ष अंकुर वर्मा के साथ कार्यक्रम सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक सोच, जनजागरूकता और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार देशवासियों को नई ऊर्जा, प्रेरणा और सेवा का संकल्प प्रदान करते हैं।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि जिले में 1730 बूथों पर कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ, जिसमें 13,581 से अधिक लोगों की सहभागिता दर्ज की गई। उन्होंने इसे संगठन की बूथ स्तर तक मजबूत पहुंच और कार्यकर्ताओं की सक्रियता का प्रमाण बताया।
कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. हरिओम पाण्डेय, विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह ‘मिंटू’, चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, गौरव सिंह, आनंद वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ. राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, रमेश चंद्र गुप्ता, डॉ. रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह ‘मोनू’, सुमन पाण्डेय, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, जिला मंत्री संजय सिंह, चंद्रिका प्रसाद, विनय पाण्डेय, दीपक तिवारी, पंकज वर्मा, शिव पूजन राजभर, राम किशोर राजभर, डॉ. विनोद कुमार, आकाश वर्मा, जावेद मलिक, मनीष मिश्र, शाश्वत मिश्र सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




