WhatsApp Icon

हर घर तिरंगा की शान में क्रिकेट का रोमांच, पंचायत सचिव इलेवन से पराजित हुआ टीचर्स इलेवन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर। जश्ने आजादी–हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आराध्या श्री फाउंडेशन के तत्वावधान में विशाल क्रिकेट एकेडमी, अकबरपुर के मैदान पर खेले गए मैत्री क्रिकेट मुकाबले में पंचायत सचिव इलेवन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीचर्स इलेवन माध्यमिक अम्बेडकरनगर को 3 विकेट से शिकस्त दे दी। रोमांचक मुकाबले में पंचायत सचिव इलेवन ने 14.3 ओवर में 7 विकेट खोकर 99 रन का लक्ष्य हासिल कर जीत अपने नाम कर ली।
टॉस जीतकर टीचर्स इलेवन माध्यमिक के कप्तान प्रदीप पांडेय ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 5 विकेट खोकर 98 रन बनाए। संदीप ने 36, मुकेश ने 19 और कृष्ण कुमार ने 11 रन का योगदान दिया। पंचायत सचिव इलेवन की ओर से अनिल सिंह और आदित्य ने 2-2 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचायत सचिव इलेवन की शुरुआत चुनौतीपूर्ण रही, लेकिन मनीष ने 26 रन की शानदार पारी खेलकर टीम की जीत की नींव रखी। सोनू ने 19 और आदित्य ने 17 रन बनाकर उनका बेहतरीन साथ दिया। पंचायत सचिव इलेवन ने 14.3 ओवर में 7 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
शानदार प्रदर्शन के लिए मनीष को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मैच में अजय श्रीवास्तव ने अंपायर, कमेंटेटर एवं स्कोरर की भूमिका निभाई। वहीं डॉक्टर एस.एम. बाकिर, कुंज और विकास की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस दौरान राजशेखर, अनुराग, राकेश, अखिलेश, पवन, मोहित, कृष्ण चन्द्र, गौरव, रोहन, विशाल समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस के उत्साह के बीच खेले गए इस मैत्री मुकाबले ने खेल और राष्ट्रभक्ति का शानदार संगम पेश किया।

अन्य खबर

सर्राफा कारोबारी पर नकाबपोश बदमाशों का हमला! पाउडर फेंककर गिराया, मारपीट के बाद बाइक लूटकर फरार

अपराधियों की अब खैर नहीं! सम्हरिया चौराहे पर खाकी का नया पहरा, एसपी प्राची सिंह ने किया चौकी का उद्घाटन

दिव्यांगजनों के लिए खुला सहूलियत का रास्ता! विकास भवन में बांटी गईं साइकिल, व्हीलचेयर और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

error: Content is protected !!