WhatsApp Icon

रात्रि में माँ से झगड़ा कर बेटी ने घाघरा में लगाई छलांग, मित्र पुलिस ने बचाई जान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: माँ से झगड़ा कर गुस्से में आकर 20 वर्षीय बेटी ने महादेवा घाट पर पहुंच कर घाघरा नदी में छलांग लगा दिया, सूचना मिलते ही सक्रिय हुई टाण्डा कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला की जान बचा कर उसके भाई के हवाले किया।
टाण्डा कोतवाली पुलिस को 11 नवम्बर की रात्रि लगभग 10 बजे सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला द्वारा महादेवा घाट पर नदी में छलांग लगा दी गई है। उक्त सूचना पर पूर्व से ही क्षेत्र मे रवाना एसआई अजीत कुमार चौधरी, कांस्टेबल पिन्टू कुमार को जरिये दुरभाष अवगत कराया गया, जो मौके पर पहुँच कर स्थानीय गोताखोर की मदद से महिला को बचा लिया और नाम पता पुछा गया तो उसने अपना नाम रंजना पुत्री स्व. रामजगुन उम्र करीब 20 वर्ष निवासी हसनपुर सुंथर थाना कोतवाली टाण्डा बताया तथा डुबने का कारण पूछा तो बताया कि वह अपनी माँ से लड़कर आई थी और नदी में कुद गयी। मौके पर उसके भाई राहुल को बुला कर पीडिता रंजना को सुपुर्द किया गया।
बहरहाल देर रात्रि में महादेव घाट पहुंच कर घाघरा में छलांग लगा कर अपनी जान देने का प्रयास करने वाली महिला को टाण्डा कोतवाली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए समय रहते सुरक्षित निकाल कर जान बचा लिया जिसकी क्षेत्र में सरहाना हो रही है।

अन्य खबर

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

error: Content is protected !!