WhatsApp Icon

प्रदेश में कल से तीन दिनों तक रहेगी छुट्टी लेकिन आवश्यक सेवाएं रहेंगी जारी

Sharing Is Caring:

लखनऊ: यूपी में महानवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है हालांकि इस दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।


महानवमी के अवसर पर शुक्रवार को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी ने आदेश जारी कर दिए हैं।
इसके पहले प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अवकाश घोषित करने की सूचना शिक्षा निदेशालय ने जारी की थी। इस पर जानकारी देते हुए प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने एक्स पर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और उनकी प्रेरणा से प्रदेश में आधी आबादी को सशक्त करने के समेकित प्रयास हो रहे हैं। महानवमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों में अवकाश रखा जाएगा।
महानवमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों में अवकाश रखा जाएगा।
बता दें कि विजयादशमी होने के कारण 12 अक्तूबर को और रविवार होने के कारण 13 अक्तूबर को भी अवकाश रहेगा अर्थात लगातार तीन दिनों तक अवकाश रहेगा।

अन्य खबर

महादेवा घाट पर डीएम-एसपी का पहरा, सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य और शौर्य का संकल्प, एसपी प्राची सिंह ने किया शस्त्र पूजन

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

error: Content is protected !!