WhatsApp Icon

AmbedkarNagar : महादेव घाट पर अधेड़ युवक का शव मिलने से हड़कंप – पहचान के बाद परिजनों का इंतज़ार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के सरयू नदी स्थित प्रसिद्ध महादेव घाट पर उस समय सनसनी फैल गई, जब नदी में युवक का शव उतराता हुआ मिला। खबर फैलते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। बाद में मृतक की पहचान कौडाही निवासी ज़ुबैर अहमद के रूप में हुई। मृतक की जेब से चिकित्सक का पर्चा बरामद हुआ है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहा था और इसी तनाव में आकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया होगा।
पुलिस के अनुसार शव पर किसी भी प्रकार के चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका फिलहाल नहीं जताई जा रही है। कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भिजवा दिया है। परिजनों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।
घटना के बाद घाट क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओं का माहौल बना रहा। मृतक की पहचान होते ही पुलिस ने राहत की सांस ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों से पर्दा उठ सकेगा।

अन्य खबर

एक मंच पर गूंजेगी उर्दू की मिठास और हिंदी कविता का तेवर, बसखारी में सजने जा रही अदब की बड़ी महफिल, जुटेंगे देशभर के नामचीन शायर-कवि

निर्विवाद मुकदमों पर भी कुंडली मारकर बैठा तहसील तंत्र! आदेशों का अमलदरामद नहीं, नाराज अधिवक्ता ने एसडीएम कोर्ट के गेट पर दिया धरना

पैर की ठोकर से उखड़ रही सड़क की गिट्टी, निर्माण की खुली पोल! सरकारी धन की बंदरबांट की आशंका

error: Content is protected !!