WhatsApp Icon

पैग़ामें खैरुलवरा कांफ्रेस व जश्ने दस्तार हिफ़्ज़ कुरआन आज

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: निजामुद्दीन नगर किछौछा में संचालित प्रसिद्ध मदरसा दारुल उलूम निजामिया अरबिया में वार्षिक जश्ने दस्तार हिफ़्ज़ कुरआन व पैगामे खैरुलवला कांफ्रेस का आयोजन रविवार (आज) रात्रि में किया गया है। मौलाना हाजी मो.रईस मिस्बाही की कयादत, मौलाना मो. अफजलुद्दीन की सरपरस्ती एवं मौलाना मो.इसराइल मिस्बाही की अध्यक्षता में आयोजित उक्त कार्यक्रम का संचालन मो.अकरम जलालपुरी करेंगे। कार्यक्रम में जहां कुरआन को हिफ़्ज़ करने वाले छात्रों की दस्तार की जाएगी वहीं मुख्य वक्ता के रूप में अल्लामा मो.हाशिम अशरफी सरपरस्त आला अल्जामियातुल इस्लामिया कानपुर एवं विशिष्ट वक्ता के रूप में मौलाना माहे आलम व मौलाना मुफ़्ती मौलाना रिज़वान अशरफी बयान करेंगे।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध शायर वाहिद अंसारी मालेगांव, समीर रज़ा इलाहाबादी सहित स्थानीय शायर भी अपना कलाम पेश करेंगे। उक्त जानकारी मदरसा प्रबन्धक हाजी मो.आरिफ ने दी है।

अन्य खबर

टाण्डा में शेरो-शायरी का तूफ़ान कल, महफिल-ए-इश्क़ व इंकलाब में जुटेंगे देशभर के नामचीन शायर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.