WhatsApp Icon

वार्षिक दस्तार फजीलत की तैयारियां पूरी, इस्लामिक सवालों का दिया जाएगा जवाब

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: देश प्रदेश में प्रसिद्ध मदरसा जामिया अरबिया इज़हारुल उलूम नया बाजार जहांगीरगंज का सालाना जलस ए दस्तारे फजीलत 20 नवंबर दिन जुमेरात को होने जा रहा है। जामिया अरबिया के प्रिंसिपल मौलाना मोहम्मद याकूब साहब नईमी की क़यादत में होना निश्चित किया गया है। जिनकी अध्यक्षता किछौछा शरीफ दरगाह के सज्जादा नशीन सैयद मोइनुद्दीन अशरफ (मोइन मियां) करेंगे जबकि सरपरस्ती पीरे तरीकतअल्लामा सैयद अवेस मुस्तफा बिलग्राम की होगी।


विशेष वक्तव्य करने के लिए मुफ्ती इसहाक राजस्थान, सैयद नूर मियां जोधपुर व मुफ्ती एहतेशाम आलम जौनपुर इस्लामी सवालों जवाब के लिए मुफ्ती निजामुद्दीन ल मुबारकपुर भी मौजूद रहेंगे। शायरे इस्लाम एहसान साकिर जीयनपूरी अख्तर काशिफ झारखंड नबी करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की नात पाक पेश करेंगे। उक्त भव्य कार्यक्रम का संचालन मौलाना शारीफुलहक सुबहानी करेंगे। इसके इलावा इलाके के सभी मस्जिदों के इमाम और मदरसे के सभी उलमा मौजूद रहेंगे। इस जलसे की बुनियाद कई दशक पहले पूर्व प्रधानाचार्य मौलाना कौसर खान नईमी ने इसकी शुरुआत की थी। मदरसा प्रबंधक मौलाना शहाबुद्दीन व अध्यक्ष हाजी मोहम्मद असलम ने भी लोगों से जलसे में बड़ी तादाद में शिरकत करने की अपील किया है। [admind id=”1″]

अन्य खबर

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

error: Content is protected !!