WhatsApp Icon

विवाहिता की संदिग्ध मृत्यु के बाद सास व देवरानी पर दर्ज हुआ मुकदमा, डेढ़ दशक पूर्व था विवाह

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: विवाहिता की संदिध हालत में मृत्यु की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। मृतिका के पिता की तहरीर पर सास व देवरानी पर साजिश रच कर हत्या करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।


मामला बसखारी थानाक्षेत्र के घेरवा मरौचा का है जहाँ संजय निषाद की विवाह 15 वर्ष पूर्व मधु पुत्री इन्द्रबली निवासी भिदूण (मुसलहा) थाना बसखारी के साथ हुआ था। शुक्रवार को इन्द्रबली की तहरीर पर बसखारी पुलिस ने मुकदमा संख्या 307/25 पर बीएनएस की धारा 103 (1) व 123 के तहत सास ज्ञानमती पत्नी घरभरन व देवरानी पत्नी संजीव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। परिजनों के अनुसार मधु की सास व देवरानी ने साजिश रचते हुए गुरुवार रात्रि लगभग 10 बजे मधु को ज़हर खिला दिया जिससे उसकी हालत खराब हो गई। निजी चिकित्सक को दिखाने के बाद महामाया मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया लेकिन मधु की मौत हो गई। सीओ सिटी ने बताया कि मधु की 15 वर्ष पूर्व शादी हुई थी लेकिन अचानक स्वास्थ खराब होने के बाद इलाज़ के दौरान इसकी मौत हो गई तथा मधु के मायके वालों को शक है कि उसकी सास व देवरानी ने योजना बना कर उसकी बेटी मधु को ज़हर दे दिया है। उक्त शिकायत पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है तथा विभिन्न पहलुओं पर जांच के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतेज़ार है जिससे पारदर्शिता के साथ विधिक कार्यवाही की जा सके।

अन्य खबर

खबर का असर: दहेज उत्पीड़न मामले में पति, ससुर, देवर और नंदोई पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

1000 बेटियों का कन्यादान… अब IAS-PCS बनाने का संकल्प! धर्मवीर सिंह बग्गा का बड़ा ऐतिहासिक ऐलान

सरपत की झाड़ियों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव; इलाके में सनसनी, पहचान कराने में जुटी पुलिस

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.