WhatsApp Icon

टाण्डा के माज़ को राजधानी में मिला स्टूडेंट स्टार्टअप एवॉर्ड, मुबारकबाद का सिलसिला जारी

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर के मूल निवासी मो.माज़ को लखनऊ में स्थित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के 17वें दीक्षांत समारोह में स्टूडेंट स्टार्टअप एवार्ड 2025 से पुरस्कृत किया गया। मो.माज़ माजस्टर टेक नेक्स्ट जेन एक्स प्रा.लि. के सीईओ हैं और उनको प्रौद्योगिकी और स्थिरता नवाचार की श्रेणी में सराहनीय प्रदर्शन करने पर ट्राफी व चेक प्रदान किया गया है।


प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बहुप्रसिद्ध इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित 17वां दीक्षांत समारोह में सूबे के अर्बन डेवलोपमेन्ट व ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के संस्थापक व चांसलर सैय्यद वसीम अख्तर, डीसीबी बैंक अध्यक्ष नासिर मुंजी आदि द्वारा मो.माज़ को स्टूडेंट स्टार्टअप एवॉर्ड 2025 से सम्मनित किया गया। मो.माज़ टाण्डा नगर क्षेत्र के मोहल्लाह कस्बा निवासी हैं और उनके पिता मो. खालिद आज़म अकबरपुर कोतवाली में कार्यरत हैं तथा उर्दू अदब में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मो.माज़ की सफलता पर मुबारकबाद देने का सिलसिला लगतार जारी है।

अन्य खबर

महादेवा घाट पर डीएम-एसपी का पहरा, सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य और शौर्य का संकल्प, एसपी प्राची सिंह ने किया शस्त्र पूजन

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

error: Content is protected !!