WhatsApp Icon

कलयुगी पुत्र ने फूंकनी से माँ को उतारा मौत के घाट – गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: घरेलू पशु को चारा देने की बात कलयुगी को इतनी बुरी लगी कि मां को लोहे की पाइप से मार कर मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने कलयुगी पुत्र को आला कत्ल सहित गिरफ्तार कर लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मामला थाना महरुआ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजूरडीह का है जहां रविवार सुबह में सोना देवी खाना बना रही थी और इस बीच 25 वर्षीय पुत्र पंकज से पशुओं को चारा डालने के लिए कहा जिसके कारण मां बेटे में कहासूनी होने लगी और कलयुगी पुत्र पंकज ने अपनी माँ पर फूँकिनी (लोहे का छोटा पाइप) से प्रहार कर कर मौत के घाट उतार दिया। महरुआ पुलिस ने आरोपी युवक पंकज को हिरासत में लेते हुए आला कत्ल फूंकनी बरामद कर लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल का आला अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

अन्य खबर

शपथ ग्रहण समारोह में टाण्डा विधायक ने अधिवक्ताओं का जीता दिल; हॉल, शौचालय और दो एसी की सौगात, सराहना

मां-बाप और नानी को खोकर बेसहारा हुईं दो बहनें; मुख्यमंत्री तक पहुंची फरियाद तो जागा प्रशासन—अब हर महीने मिलेगा सरकारी सहारा

बार चुनाव का बिगुल बजते ही तेज हुई सियासी जंग! पहले ही दिन 8 अधिवक्ताओं ने ठोकी ताल, 11 सितंबर को होगा फैसला

error: Content is protected !!