WhatsApp Icon

आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस विभाग की तैयारियां तेज़

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आगामी लोकसभा 2024 के आम चुनाव को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बाहर से आने वाले केंद्रीय सुरक्षा बलों समेत अतिरिक्त बलों के ठहरने हेतु तहसील क्षेत्र के विभिन्न महाविद्यालय को दौरा करते हुए उनका निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा बलों हेतु पेयजल सुविधा, प्रसाधन, आवासीय परिस्थितियों, संवेदनशील क्षेत्र से दूरी आदि के आधार पर गहन विमर्श किया गया। इस संबंध में वार्ता करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकार देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने व मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने हेतु केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की जाती है। सुरक्षा बलों के रुकने हेतु कुछ समय हेतु क्षेत्र के महाविद्यालयों के भवनों का उपयोग किया जाता। शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों के आधार पर क्षेत्र के सरदार पटेल महाविद्यालय फतेहपुर बड़ागांव, बाबा बरुआ दास पीजी कॉलेज परुइय्या आश्रम समेत क्षेत्र के अन्य महाविद्यालयों का निरीक्षण किया।

अन्य खबर

बुजुर्ग उर्दू सहाफी सुपुर्दे खाक, उमड़ी भीड़ ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

“सुरक्षा ही सर्वोपरि”: एनटीपीसी टांडा में अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 की दमदार शुरुआत

झूठ की गोलियां, फर्जी बम धमकी और दहशत का नेटवर्क: आखिर कौन बना रहा ‘अफवाहों का वार जोन’?

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.