WhatsApp Icon

नागपंचमी पर विधि-विधान से पूजन के बाद शुरू हुई लट्ठबाजी प्रतियोगिता

Sharing Is Caring:

जलालपुर, अंबेडकरनगर। नागपंचमी के पावन पर्व पर वर्षों पुरानी दंगल और लट्ठबाजी की लोक परंपरा को जीवंत रखते हुए गंजा मोहल्ला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ लट्ठबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, युवाओं और कुश्ती प्रेमियों ने भाग लिया।

उस्मापुर सभासद रमेश मौर्य, कुंदन सोनी, निखिल मौर्य, राम मूरत मौर्य, जगत नारायण पान भंडार सहित दर्जनों युवाओं के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पहले पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद दंगल प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रदीप कुमार, संतोष सोनी, टिक्कू मिश्रा, गोलू, अर्जुन, अभिषेक और गणेश समेत दर्जनों पहलवानों ने जोर आजमाइश की। पहलवानों के रोमांचक दांव-पेच देखकर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

दंगल के समापन के बाद उस्मापुर स्थित शिवाला घाट से सभासद रमेश मौर्य और कुंदन सोनी के नेतृत्व में लट्ठबाजी की रैली निकाली गई। दर्जनों लट्ठबाजों ने पारंपरिक अंदाज में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। लट्ठबाजी देखने के लिए सड़क के दोनों ओर सैकड़ों दर्शकों की भीड़ जुटी रही। लोगों ने घरों की छतों, दरवाजों और खिड़कियों से प्रदर्शन देखा और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

आयोजकों ने बताया कि नागपंचमी पर दंगल और लट्ठबाजी क्षेत्र की वर्षों पुरानी लोक परंपरा का हिस्सा है। इसका उद्देश्य युवाओं को खेल और शारीरिक कौशल से जोड़ने के साथ ही आपसी भाईचारे तथा सांस्कृतिक परंपराओं को कायम रखना है।

अन्य खबर

सर्राफा कारोबारी पर नकाबपोश बदमाशों का हमला! पाउडर फेंककर गिराया, मारपीट के बाद बाइक लूटकर फरार

अपराधियों की अब खैर नहीं! सम्हरिया चौराहे पर खाकी का नया पहरा, एसपी प्राची सिंह ने किया चौकी का उद्घाटन

दिव्यांगजनों के लिए खुला सहूलियत का रास्ता! विकास भवन में बांटी गईं साइकिल, व्हीलचेयर और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

error: Content is protected !!