WhatsApp Icon

समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री लालजी वर्मा पर लगाया दांव – बधाइयां देने का सिलसिला शुरू 

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: राजनीतिक पार्टियों ने आगामी लोकसभा चुनाव में विजयश्री प्राप्त करने के उद्देश्य से बिसात बिछाना शुरू कर दिया है। पूर्व मंत्री व कटेहरी विधायक लालजी वर्मा को सपा ने 55 लोकसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। श्री वर्मा को बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।


समाजवादी पार्टी लखनऊ कार्यालय द्वारा मंगलवार को प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए ट्वीट किया कि 55 लोकसभा क्षेत्र अम्बेडकर नगर से लालजी वर्मा सपा के प्रत्याशी होंगे। कटेहरी विधायक लालाजी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं तथा पूर्व सरकारों में कई बार मंत्री भी रह चुके हैं। श्री वर्मा को बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

अन्य खबर

दहियावर में आज निकलेगा जुलूस-ए-अमारी, देशभर से पहुंचेंगे उलेमा और अकीदतमंद; कई अंजुमनें करेंगी शिरकत

रियाज़ अहमद की 40वीं बरसी पर उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम, कुरआनख्वानी के बाद सजा भव्य जलसा, लंगरे आम में उमड़ी भीड़

नागपंचमी पर विधि-विधान से पूजन के बाद शुरू हुई लट्ठबाजी प्रतियोगिता

error: Content is protected !!