WhatsApp Icon

कूड़ा घर निर्माण शुरू होते ही हंगामा – भगवान की मूर्ति रख पूजा पाठ शुरू करने से मचा हड़कम्प

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जलालपुर तहसील क्षेत्र के सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कजपुरा गांव के दलित परिवारों के आने जाने वाले एक मात्र रास्ते पर कूड़ा घर का निर्माण शुरू होते ही दलित परिवारों ने विरोध शुरू कर दिया। हजारों की संख्या में जुटे दलित परिवारों ने प्रस्तावित कूड़ा घर पर टेंट साउंड स्पीकर लगाते हुए भगवान शंकर की मूर्ति रखकर पूजापाठ शुरू कर दिया।

सरकारी जमीन पर पूजा पाठ की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता हृदयमणि मिश्र ने पूरे प्रकरण की सूचना जिलाधिकारी को दिया और कहीं अन्यत्र सरकारी जमीन पर कूड़ाघर निर्माण किये जाने की बात कही। सूचना पर पहुंचे जलालपुर तहसीलदार संतोष कुमार और सीओ अकबरपुर ने सम्मनपुर थाना के कोतवाल संत कुमार की मौजूदगी में परिवारों को समझा बुझाकर टेंट हटवाया और भगवान शंकर जी की मूर्ति को बगल के मंदिर में रख दिया गया।
भाजपा नेता हृदयमणि मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी ने कूड़ा घर अन्यत्र स्थापित करने के लिए राजस्व विभाग को अन्यंत्र जमीन चिन्हित करने तथा तालाब के सौंदर्यीकरण का आदेश दिया है।

अन्य खबर

अधिवक्ता कल्याण निधि के चुनाव का बिगुल, 21 अक्टूबर से नामांकन

1200 वोटर वाले बूथों पर चलेगा निर्वाचन आयोग का डंडा! विधानसभा चुनाव से पहले बूथों के पुनर्गठन की तैयारी तेज

जहरीली चाय पिलाकर लूटने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, 24 घंटे में खुलासा; 20 हजार के इनाम से नवाजी गई इब्राहिमपुर पुलिस टीम!

error: Content is protected !!