सभी किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री (डिजिटल पहचान) कराना अनिवार्य
केंद्र व प्रदेश सरकार की अतिमहत्वकांक्षी पीएम किसान योजन के तहत अब सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य कर दिया गत है।कृषि एवं किसान विकास मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार सभी किसानों को डिजिटल पहचान बनाई जा रही है जिससे पीएम किसान सम्मन निधि ही नहीं बल्कि किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एवं आवश्यकता पड़ने पर फसल क्षति मुआवजा देने आदि के लिए आसानी होगी। [admind id=”1″] (वीडियों विज्ञापन देने के लिए 8090884090 पर सम्पर्क करें)
जिलाधिकारी अम्बेडकर नगर अनुपम शुक्ला ने बताया कि किसी भी जनसुविधा केंद्र पर पहुंच कर अपना आधार कार्ड व आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर तथा खतौनी की कॉपी ले जाकर ऑनलाइन पंजीयन कराया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग से भी संपर्क कर सकते हैं।
बहरहाल सभी किसानों के लिए डिजिटल पहचान अर्थात फार्मर रजिस्ट्री करना अनिवार्य कर दिया गया है अन्यथा पीएम किसान योजना का लाभ बन्द कर दिया जाएगा।





