WhatsApp Icon

किछौछा शरीफ में 24 अगस्त को सजेगी नातिया शायरी की महफिल, देशभर के उलेमा-शायर होंगे शामिल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान एडिटर – मान्यता प्राप्त पत्रकार) आध्यात्मिक इलाज़ के लिए विश्व विख्यात दरगाह किछौछा शरीफ की सरजमीं पर आगामी 24 अगस्त सोमवार को इश्क-ए-रसूल ﷺ की रूहानी महफिल सजेगी। रबात-ए-अशरफ दरगाह किछौछा शरीफ में जश्न-ए-मिलाद-ए-मुस्तफा ﷺ और उर्स-ए-हुजूर कुतुबुल मशाइख के मौके पर कुल हिंद नातिया मुशायरा आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर अकीदतमंदों में खासा उत्साह है।

खानवाद-ए-अशरफिया के मौलाना सैय्यद आरफ़ अशरफ ने बताया कार्यक्रम में आलम-ए-महबूब-ए-यजदानी पीर-ए-लिसानी शैख-ए-तरीकत हुजूर ताजुल इस्लाम हजरत अल्लामा शाह अबुल हसन सैय्यद निजामुद्दीन अशरफ तथा कायदे मिल्लत हजरत अल्लामा सैय्यद महमूद अशरफ की खास मौजूदगी रहेगी।


मुशायरे में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचने वाले नातख्वानों और शायरों की आवाज से किछौछा शरीफ की फिजा नातिया कलाम से गूंजेगी। कई प्रमुख नातख्वानों और शायरों की शिरकत का भी करेंगे।

24 अगस्त, सोमवार को होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जश्न-ए-मिलाद-ए-मुस्तफा ﷺ और उर्स के इस संयुक्त आयोजन में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के पहुंचने की उम्मीद है। किछौछा शरीफ की आध्यात्मिक सरजमीं पर होने वाला यह आयोजन धार्मिक और अदबी दोनों लिहाज से खास माना जा रहा है।
खानकाह रबात-ए-अशरफ किछौछा शरीफ में 24 अगस्त की रात नातिया कलाम, इश्क-ए-रसूल ﷺ और अदब की ऐसी महफिल सजाने की तैयारी है, जिसमें दूर-दराज से आने वाले अकीदतमंद भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को व्यवस्थित व सकुशल सम्पन्न कराने की तैयारियां अंतिम चरण में है।

अन्य खबर

सर्राफा कारोबारी पर नकाबपोश बदमाशों का हमला! पाउडर फेंककर गिराया, मारपीट के बाद बाइक लूटकर फरार

अपराधियों की अब खैर नहीं! सम्हरिया चौराहे पर खाकी का नया पहरा, एसपी प्राची सिंह ने किया चौकी का उद्घाटन

दिव्यांगजनों के लिए खुला सहूलियत का रास्ता! विकास भवन में बांटी गईं साइकिल, व्हीलचेयर और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

error: Content is protected !!