WhatsApp Icon

71वें जुलूसे मुहम्मदी की तैयारियां तेज, मरकज़ अंजुमन ने कस्बा जामा मस्जिद में बुलाई बैठक

Sharing Is Caring:

मरकज़ अंजुमन का दावा कि 57 अंजुमनों को भेजी जा रही सूचना, 32 अंजुमनों से टेलीफोनिक संपर्क पूरा—मरकज ने बाकी अंजुमनों से मीटिंग में पहुंचने की अपील की

अम्बेडकरनगर: 71वें जुलूसे मुहम्मदी की तैयारियों को लेकर मरकज अंजुमन गुलामाने मुस्तफा टांडा ने कमर कस ली है। जुलूस को लेकर अहम तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा के लिए 10 अगस्त, सोमवार की रात 9 बजे कस्बा जामा मस्जिद में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में मरकज अंजुमन के सदर मोहम्मद आरिफ खान, नायब सदर फजले रब अंसारी, अरफात कामिल शोबी, शाहनवाज खान, हाफिज मोहम्मद दानिश समेत कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
मरकज अंजुमन के सदर (अध्यक्ष) मोहम्मद आरिफ खान ने बताया कि 71वें जुलूसे मुहम्मदी में शिरकत (शामिल) करने वाली कुल 57 अंजुमनों में से जिन 32 अंजुमनों के संपर्क नंबर उपलब्ध थे, उन्हें टेलीफोन के माध्यम से बैठक की सूचना दे दी गई है। वहीं, बाकी अंजुमनों तक सूचना पहुंचाने के लिए सूचना न्यूज़ के माध्यम से भी अपील की जा रही है।

उन्होंने सभी संबंधित अंजुमनों के पदाधिकारियों से अपील की कि 10 अगस्त की रात 9 बजे कस्बा जामा मस्जिद में होने वाली बैठक में समय से पहुंचकर जुलूसे मुहम्मदी की तैयारियों को लेकर होने वाली अहम चर्चा में शामिल हों।

57 अंजुमन, एक बड़ा जुलूस और तैयारियों का अहम पड़ाव—कल की बैठक पर टिकी निगाहें

जुलूसे मुहम्मदी को व्यवस्थित, शांतिपूर्ण और बेहतर ढंग से संपन्न कराने को लेकर कल होने वाली बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में जुलूस की व्यवस्थाओं, अंजुमनों की भागीदारी और अन्य जरूरी तैयारियों पर विस्तृत चर्चा होने की उम्मीद है।

अन्य खबर

सर्राफा कारोबारी पर नकाबपोश बदमाशों का हमला! पाउडर फेंककर गिराया, मारपीट के बाद बाइक लूटकर फरार

अपराधियों की अब खैर नहीं! सम्हरिया चौराहे पर खाकी का नया पहरा, एसपी प्राची सिंह ने किया चौकी का उद्घाटन

दिव्यांगजनों के लिए खुला सहूलियत का रास्ता! विकास भवन में बांटी गईं साइकिल, व्हीलचेयर और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

error: Content is protected !!