WhatsApp Icon

पेड़ से टकराई जायरीनों से भरी टेम्पों, एक की मौत दर्जनभर घायल

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मदरहा स्थित लाभापार मोड़ पर शुक्रवार को तड़के सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। मीराबाबा के दर्शन कर लौट रही जायरिनों से भरी एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जौनपुर जिले के कालीचाबाद और आसपास के ग्रामीण दर्शन कर लौट रहे थे। लाभापार मोड़ से अचानक एक ट्रैक्टर-ट्राली के निकलने पर तेज रफ्तार टेंपो का चालक नियंत्रण खो बैठा। टेंपो पेड़ से इतनी जोरदार टकराई कि उसका ढांचा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। टक्कर के बाद यात्रियों की चीख-पुकार से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

घटनास्थल पर पहुंची जलालपुर पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर भेजा, जहां जौनपुर के सीथापुर निवासी 60 वर्षीय चिंता देवी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुषमा देवी (45), सागर (30), साक्षी (18), संजय गुप्ता (12), बिंदु (25), बीना को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जबकि मीनाक्षी, जगत, रंजन, सागर सहित अन्य घायलों का उपचार सीएचसी में चल रहा है।

कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतका का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।

अन्य खबर

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

error: Content is protected !!