WhatsApp Icon

मजलिस आयोजित कर ईरान के राष्ट्रपति व विदेश मंत्री को दिया गया पुरसा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: गत दिनों हुए हादसे में शहीद हुए इस्लामिक रिपब्लिक ऑफईरान के राष्ट्रपति आयतुल्लाह डाक्टर इब्राहिम रईसी और उनके वफादार साथियों की याद में टांडा के पकड़ी खास में एक शोक सभा व मजलिस आयोजित की गई। पवित्र कुरान की तिलावत से शुरुआत करने के उपरांत मौलाना डॉक्टर रईस हैदर जलालपुरी ने मजलिस को खिताब किया। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि डॉ इब्राहिम रईसी, ईरान के राष्ट्रपति एक ईमानदार व्यक्ति, और एक दृढ़ निश्चयी व्यक्ति थे।

और उन्होंने कई वर्षों तक विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र की सेवा की और अहल ए-बैत के मकतब के सेवक थे। उन्होंने अपने कर्तव्य एवं सेवा में कोई कोताही नहीं बरती। वह एक प्रतिबद्ध और ईमानदार नेता का स्पष्ट उदाहरण थे। उनकी जागरूक और स्वतंत्र स्थिति पूरी दुनिया में इस्लामी उम्मत के लिए गर्व का स्रोत बन गई। मजलिस में मुख्य रूप से हाजी जमाल हैदर, बसीर हुसैन, सिपते हसन, हसन अब्बास, अहमद रज़ा, आबिद हुसैन, अली समर सोनू ऐमन रिजवी हसन अहमद अली अहमद फरीदुल हसन, मोहम्मद जाफर, मोहम्मद बाकर, बाबू मियां, आफताब हुसैन आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

महादेवा घाट पर डीएम-एसपी का पहरा, सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य और शौर्य का संकल्प, एसपी प्राची सिंह ने किया शस्त्र पूजन

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

error: Content is protected !!