WhatsApp Icon

हज़रत इमाम हुसैन के जन्मदिन पर हुसैनी सोशल फ्रंट ने मिष्ठान फल व शुद्ध जल का किया वितरण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: इस्लाम धर्म के अंतिम संदेष्टा हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हज़रत इमाम हुसैन के जन्मदिन के अवसर पर पुरानी तहसील तिराहा अकबरपुर में कैंप लगाकर हुसैनी सोशल फ्रंट की तरफ से निःशुल्क मिष्ठान फल एवं शुद्ध पेयजल का वितरण किया गया।
हुसैनी सोशल फ्रंट के संयोजक रेहान ज़ैदी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इमाम हुसैन के जन्मदिन पर सोमवार को निःशुल्क प्याऊ व फल मिठाई आदि का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इमाम हुसैन इंसानियत के मसीहा है, जिनका पूरी दुनिया के हर कौम धर्म में सम्मान है बताया इमाम हुसैन के जन्मदिन पर हर साल ये आयोजन किया जाता है। सुबह 10 बजे से शाम 06 बजे तक आमजन को नि:शुल्क, फल मिठाई व पानी का वितरण किया जाता है। उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया में इमाम हुसैन की मिशाल दी जा जाती है। उक्त अवसर पर मौलाना सै. मोहम्मद अब्बास साहब, रजा अनवर, अहमद मेंहदी, कल्बे आबिद, बडे मियां, जामिन, अरबी, बब्बी, जुल्फेकार, जौन, अली आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

मुंबई सपा में अम्बेडकरनगर के लाल का जलवा, इम्तियाज़ सिद्दीकी बने प्रदेश सचिव

गांजा बेचने का विरोध पड़ा भारी! बोर्ड लगाने की सलाह पर खूनी बवाल, दो पक्ष भिड़े

VIP प्रमुख’ को होटल में नजरबंद करने का आरोप, साहनी का योगी सरकार पर तीखा हमला

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.