WhatsApp Icon

हेल्प प्वाइंट एनजीओ की हीरापुर टीम द्वारा कन्या विवाह में सहयोग अनवरत जारी, सैकड़ों जरूरतमंदों को दिया जा चुका है घरेलू सामान

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: नशा मुक्त अभियान में सक्रिय भागीदारी से चर्चा में आई सामजिक संस्था हेल्प प्वाइंट एनजीओ पूरे जनपद में लगातार सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिसा लेती नज़र आ रही है।


हेल्प प्वाइंट एनजीओ के प्रमुख आलम खान ने बताया कि एनजीओ द्वारा लगातार फ्री मेडिकल कैम्प व फ्री मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया जा रहा है तथा एनजीओ की हीरापुर टीम द्वारा लगातार जरूरतमंदों की कन्याओ के विवाह में घरेलू सामानों से सहयोग किया जा रहा है। श्री आलम ने बताया कि हीरापुर टीम द्वारा विगत तीन वर्षों में 100 से अधिक सिंगल बेड को तैयार करवा कर जरूरत मंदों को निःशुल्क भेंट किया जा चुका है। हीरापुर टीम अध्यक्ष आफताब खान उर्फ बबलू द्वारा दर्जनों परिवारों को सिलाई मशीन, मेज़ कुर्सी, सिंगल व डबल बेड सहित अन्य घरेलू सामानों से मदद कर रहे हैं। सोमवार को भी तरौली मुबारकपुर के एक परिवार को बेड भेंट किया गया। हेल्प प्वाइंट एनजीओ टीम विशेष संचारी रोग/दस्तक अभियान में तहसील टॉक्स फोर्स की सदस्य भी है और एनजीओ के सदस्य संचारी रोग की रोकथाम के साथ समय समय पर नशा मुक्ति अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता है।
बहरहाल हेल्प प्वाइंट एनजीओ टीम द्वारा लगातार मेडिकल शिविर व निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने के साथ जरूरतमंदों की बेटियों के विवाह में सहयोग करता आ रहा है जिसकी खूब सराहना हो रही है।

अन्य खबर

महादेवा घाट पर डीएम-एसपी का पहरा, सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य और शौर्य का संकल्प, एसपी प्राची सिंह ने किया शस्त्र पूजन

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

error: Content is protected !!