WhatsApp Icon

बिजली विभाग के अवर अभियंता के नेतृत्व में चला चेकिंग अभियान, हड़कम्प

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विद्युत वितरण खंड टांडा के अवर अभियंता इंजीनियर अशोक कुमार के नेतृत्व में टांडा नगर क्षेत्र के हयातगंज, मीरानपुरा व सकरावल पूरब में जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाते हुए ओटीएस योजना का प्रचार प्रसार किया गया। जे.ई श्री अशोक के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत सोमवार को लगभग 30 बड़े बकायदारों का कनेक्शन तत्काल काट कर उन्हें ओटीएस योजना का लाभ उठाते हुए बकाया राशि जमा कराने का निर्देश दिया गया।

उक्त अभियान के तहत लगभग ढाई लाख रुपया का राजस्व भी वसूल किया गया। उक्त मौके पर अवर अभियंता अशोक कुमार व टेक्नीशियन विवेक यादव सहित सत्य प्रकाश, सुभाष चन्द्र पाल, विनय यादव, अब्दुल हसन, लाल मन, मो.तारिक, मो.रिजवान आदि मौजूद रहे। बिजली विभाग के द्वारा चलाये गए चेकिंग अभियान से उपभोक्ताओं में हड़कम्प मचा हुआ है। अवर अभियंता श्री अशोक ने बताया कि शासन के निर्देश पर बिजली विभाग द्वारा “एक मुश्त समाधान योजना” ओटीएस योजना जारी है जिसके तहत बकायदारों को काफी सुविधाएं दी जा रही है। श्री अशोक ने बकायदारों से ओटीएस का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

अन्य खबर

वर्षों से अटकी बुनकरों की 2646 करोड़ की सब्सिडी सरकार ने की अवमुक्त, अब बिजली बिलों में होगा संशोधन; दानिश आजाद अंसारी और राकेश सचान के प्रयास रंग लाया

गौहन्ना में दबंगई की इंतहा करने वालों पर मुकदमा दर्ज! भगवाधारी बाबा को निर्वस्त्र कर पीटा व तोड़ा दांत; मुख्यमंत्री योगी पर भी अभद्र टिप्पणी का आरोप

एक मंच पर गूंजेगी उर्दू की मिठास और हिंदी कविता का तेवर, बसखारी में सजने जा रही अदब की बड़ी महफिल, जुटेंगे देशभर के नामचीन शायर-कवि

error: Content is protected !!