WhatsApp Icon

धारदार हथियार से हमला कर घायल करने वाले को बसखारी पुलिस ने किया गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: पुरानी रंजिश को लेकर अमित सिंह उर्फ हैप्पी सिंह पर धारदार हथियार से हमला करने वाले योगेंद्र सिंह उर्फ कप्तान सिंह को बसखारी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल गिरफ्तार कर लोय है तथा घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
बताते चलेंकि बसखारी थानाक्षेत्र के ग्राम खरगपुर निवासी 28 वर्षीय योगेंद्र सिंह उर्फ कप्तान सिंह पुत्र अरविंद सिंह को एसआई कमलेश यादव, हेड कांस्टेबल राजेश पाल, कांस्टेबल अजीत यादव ब मनीष यादव ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तात कर लिया और उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाभी के छल्ले में लगा चाकू बरामद कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ बसखारी थाना पर मुकदमा संख्या 315/25 पर धारा 109(1), 115(2), 118(1), 352 व 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।मुकदमा वादिनी का आरोप था कि अभियुक्त द्वारा पुरानी रंजिश के कारण उनके रिश्तेदार को गले गलौज करते हुए धारदार हथियार से जान लेवा हमला कर घायल कर दिया। बसखारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय द्वारा सूचना उपरांत त्वरित पुलिस टीम के माध्यम से अभियुक्त को गिरफ्तार कराते हुए हमला में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है।

अन्य खबर

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

error: Content is protected !!