WhatsApp Icon

हज़रत सैय्यद असलम मियां द्वारा आयोजित किए गए भव्य लंगर-ए-आम में उमड़ी भारी भीड़

Sharing Is Caring:
अम्बेडकरनगर: तहसील व विकास खंड टाण्डा के चिंतौरा निवासी प्रसिद्ध हज़रत सैय्यद मोहम्मद असलम मियां साबरी द्वारा मुम्बई के प्रसिद्ध मुम्ब्रा में पूर्व वर्ष की भांति लंगर शरीफ का भव्य आयोजन किया गया जिसमें ठाणे के महापौर सहित भारी भीड़ उमड़ी रही।
बताते चलेंकि बहुप्रसिद्ध सूफीवादी हजरत सैय्यद मोहम्मद असलम मियां साबरी (हजरत जी) के चाहने वाले उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र सहित अन्य कई प्रदेशों में फैले हुए हैं। हजरत जी द्वारा अपने गाँव सहित विभिन्न प्रदेशों में भी भिन्न भिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते हैं।
मुम्बई के प्रसिद्ध मुम्ब्रा शिलफाटा के पास स्थित बदर मंजिल “फैज़ान साबिर कैम्पस” में 11वीं का भव्य लंगर-ए-आम का आयोजन रविवार की दोपहर में किया गया था जिसमें ठाणे के महापौर सहित कई बिल्डर्स व संभ्रान्त लोगों के अलावा भारी भीड़ उमड़ी रही। लंगर में पहुंचने वालों को बड़ी ही मुहब्बत व अकीदत के साथ लंगर चखाया गया। बताते चलेंकि हज़रत सैय्यद मोहम्मद असलम मियां साबरी  का कलियर शरीफ में स्थित दरगाह सरकार साबिर पाक से रूहानी सम्बन्ध है जिसके कारण उनकी दुआओं से काफी लोग फ़ैज़याब होते हैं। हज़रत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर कलियरी को सरकार साबिर पाक और साबिर पिया कलियरी के नाम से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध दरगाह कलियर शरीफ में स्थित है। टाण्डा निवासी हज़रत सैय्यद मोहम्मद असलम मियां साबरी के बड़े पुत्र सैय्यद मो. जमीर ने मुम्ब्रा शिलफाटा के निकट बदर मंजिल में आयोजित भव्य लंगर में पहुंचे सभी मेहमानों का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

अन्य खबर

शपथ ग्रहण समारोह में टाण्डा विधायक ने अधिवक्ताओं का जीता दिल; हॉल, शौचालय और दो एसी की सौगात, सराहना

मां-बाप और नानी को खोकर बेसहारा हुईं दो बहनें; मुख्यमंत्री तक पहुंची फरियाद तो जागा प्रशासन—अब हर महीने मिलेगा सरकारी सहारा

बार चुनाव का बिगुल बजते ही तेज हुई सियासी जंग! पहले ही दिन 8 अधिवक्ताओं ने ठोकी ताल, 11 सितंबर को होगा फैसला

error: Content is protected !!