WhatsApp Icon

ज्ञान यज्ञ सप्ताह के प्रथम दिन टाण्डा नगर में निकली कलश शोभा यात्रा

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: औद्योगिक नगरी टाण्डा में गुरुवार को भव्य कलश शोभा यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच हर्षोउल्लास के साथ निकाली गई जिसमें अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास पवन देव महाराज सहित नगर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक शामिल हुए।
टाण्डा नगर क्षेत्र के चौक निवासी सजन लाल कसौधन व उनकी पत्नी ऊषा देवी कसौधन द्वारा ज्ञान यज्ञ सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके तहत उनकी यजमानी में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन उनके आवास गोपाल टाकीज़ सब्जी मंडी चौक टाण्डा में आयोजित किया गया है।

उक्त कार्यक्रम के प्रथम दिन नगर क्षेत्र में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई जो चौक से निकल कर हनुमानगढ़ी टाण्डा पहुंच कर सर्वप्रथम पवित्र जल ग्रहण किया और उसके उपरांत डीजे की धुन पर थिरकते हुए पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। उक्त कलश यात्रा में प्रख्यात कथा-व्यास देवकीनंदन ठाकर जी महारज के शिष्य युवा हृदय सम्राट अन्तरर्राष्ट्रीय कथा व्यास पवन देव जी महाराज वृन्दावन व मुख्य यजमान सजन लाल कसौधन व ऊषा देवी कसौधन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय संभ्रांत लोग शामिल रहे। भव्य कलश शोभा यात्रा में पवित्र ग्रन्थ श्रीमद्भागवत गीता एवं महिलाएं अपने सरों पर कलश लिए हुए नज़र आई। बताते चलेंकि गोपाल टाकीज़ पर 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक प्रत्येक दिन शाम 06 बजे से 09 बजे के बीच कथा होगी तथा 30 अक्टूबर को भव्य भंडारा का आयोजन किया गया है।

इस खबर की वीडियो फेसबुक पर देखने के लिए 💐 इसे टच करें

कलश शोभा यात्रा की वीडियों इंस्ट्राग्राम पर देखने के लिए 💐इसे टच करें।

अन्य खबर

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

error: Content is protected !!