WhatsApp Icon

श्री गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा टाण्डा 556वें प्रकाशोत्सव की धूम जारी, प्रभात फेरी के बाद श्री अखंड पाठ की तैयारी

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: सिख पंथ के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वीं जयंती पर गुरुपर्व प्रकाशोत्सव की श्री गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा टाण्डा में धूम जारी है। पांच दिवसीय प्रभात फेरी के उपरांत अब शब्द कीर्तन व श्री अखंड पाठ की तैयारियां चल रही है।
बताते चलेंकि सिख पंथ के संस्थापक श्रीगुरु नानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाशोत्सव का शुभारंभ गत रविवार से श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में शुरू हुआ।


श्री गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा टांडा के संरक्षक सरदार राजेश सिंह सलूजा ने बताया कि प्रकाशोत्सव के अवसर पर निकाली जा रही प्रभातफेरी का शुभारंभ 28 अक्टूबर से शुरू होकर प्रतिदिन तक नगर के प्रमुख मागों पर कीर्तन-भजन के साथ सम्पन्न हुआ। शनिवार को प्रभात फेरी के समापन के बाद 02 नवम्बर को ज्ञानी सरदार सोहन सिंह द्वारा शबद कीर्तन का आयोजन किया जाएगातथा 03 नवम्बर की सुबह 07 बजे से श्री अखंड पाठ की शुरूआत होगी, जो 48 घंटे तक अनवरत चलेगा और 05 नवम्बर की सुबह 10 बजे संपन्न होगा। समापन दिवस पर महिला संगत द्वारा सुबह 10 से 12 बजे तक श्री सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा। तत्पश्चात ज्ञानी सरदार सोहन सिंह द्वारा शबद कीर्तन और गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रवचन कर संगत को निहाल किया जाएगा एवं दोपहर 02 बजे से गुरु का अटूट लंगर आयोजित होगा, जबकि शाम 07 बजे विशेष दीवान में श्री रेहरास साहिब का पाठ किया जाएगा। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और महिला संगत द्वारा शबद कीर्तन एवं आरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। प्रकाशोत्सव की भव्य तैयारियों में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के संरक्षक सरदार राजेश सिंह सलूजा, प्रधान सरदार त्रिलोक सिंह, पूर्व प्रधान सरदार अमरजीत सिंह ऊर्फ बबलू भईया, गुरुबक्श सिंह सोनू, सरदार अंशू सिंह बग्गा, विशू सलूजा, हरप्रीत सिंह, खुशहाल सिंह, गुरदीप सिंह आदि सेवादार लगातार जुटे हुए हैं।

अन्य खबर

एक मंच पर गूंजेगी उर्दू की मिठास और हिंदी कविता का तेवर, बसखारी में सजने जा रही अदब की बड़ी महफिल, जुटेंगे देशभर के नामचीन शायर-कवि

निर्विवाद मुकदमों पर भी कुंडली मारकर बैठा तहसील तंत्र! आदेशों का अमलदरामद नहीं, नाराज अधिवक्ता ने एसडीएम कोर्ट के गेट पर दिया धरना

पैर की ठोकर से उखड़ रही सड़क की गिट्टी, निर्माण की खुली पोल! सरकारी धन की बंदरबांट की आशंका

error: Content is protected !!