WhatsApp Icon

अम्बेडकरनगर में आतंक का पर्याय बना गुरु गैंग! कानून व्यवस्था को खुली चुनौती, पत्रकार पर जानलेवा हमले से दहशत, मुकदमा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान एडिटर-मान्यता प्राप्त) जनपद में अपराध का नया चेहरा बन चुका ‘गुरु गैंग’ अब खुलकर कानून को चुनौती दे रहा है। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम मनबढ़ गुरु गैंग के सरगना ने अन्य सदस्यों के साथ मिल कर एक पत्रकार पर जानलेवा हमला किए जाने से जिले में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल पत्रकार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। गत दिनों एक अन्य पत्रकार पर भी गुरुगैंग सरगना द्वारा जानलेवा हमला कर घायल किया गया था परंतु कार्यवाही शून्य होने से गुरुगैंग का हौसला बुलन्द है।

मुकदमा दर्ज

घटना के बाद यह साफ हो गया है कि गुरु गैंग न सिर्फ सक्रिय है, बल्कि पूरी तरह बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहा है। आमजन में इस गिरोह का नाम सुनते ही दहशत का माहौल बन जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरु गैंग लंबे समय से क्षेत्र में गुंडई, मारपीट, धमकी और जबरन वसूली जैसी घटनाओं को अंजाम देता आ रहा है और उक्त मामले में इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष पर गुरु गैंग को संरक्षण देने का गंभीर आरोप भी लगा है। आरोप है कि कई घटनाओं में इब्राहिमपुर थाने पर मुकदमा तक दर्ज नहीं किया गया, जिससे गैंग के हौसले लगातार बुलंद होते गए।

ताजा घटना में अकबरपुर पुलिस द्वारा गुरु गैंग के सरगना अंश पाण्डेय उर्फ गोलू, पिंटू शुक्ला सहित कुल छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में है।
पत्रकारों और आम नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यदि गुरु गैंग पर तत्काल सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो जिले की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो जाएगी। गुरुगैंग की खुलेआम गुंडागर्दी से लगातार जिले में भय और अराजकता का वातावरण बना हुआ है।

(बयान-सीओ सिटी नीतीश कुमार अम्बेडकरनगर)

बताते चलेंकि गुरुगैंग सरगना अंश पांडेय उर्फ गोलू पांडेय द्वारा गत दिनों इल्तिफ़ातगंज में पत्रकार सहयोगी अशफाक पर भी जलवा हमला किया था लेकिन उक्त मामले में भी इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष द्वारा मुकदमा नहीं लिखा गया जबकि पीड़ित लगातार थाना का चक्कर काटता रहा। गुरुगैंग पर मेहरबान इब्राहिमपुर पुलिस के कारण गैंग के सरगना व दर्जनों सदस्यो का हौसला काफी बुलन्द है और कभी भी कहीं भी किसी भी तरह की घटना को बेखौफ होकर अंजाम दे देते हैं।


शुक्रवार देर शाम में अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के इल्तिफ़ातगंज मार्ग के इंजीनिरिंग कालेज के निकट पत्रकार अखण्ड प्रताप सिंह पर लगभग आधा दर्जन मनबढ़ बेखौफ बदमाशों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पत्रकार को राहगीरों द्वारा बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां होश में आने के बाद पीड़ित अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि अंश उर्फ गोलू पांडेय अपने चार साथियो के साथ रास्ता रोक कर पिटाई शुरू कर दिया और कहा कि पिंटू शुक्ल के खिलाफ ख़बर लिखना बन्द कर दो नहीं तो सांसे बन्द कर दूंगा। उक्त मामले में अकबरपुर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुकदमा संख्या 64/25 पर अंश उर्फ गोलू पांडेय पुत्र वीरेंद्र पांडेय, पिंटू शुक्ला पुत्र अज्ञात व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ संगेरन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी नीतीश कुमार ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर प्रत्येक पहलुओं पर जांच की जा रही है और शीघ्र कठोर कार्यवाही होगी। पत्रकार अखण्ड प्रताप सिंह पर हुए जानलेवा हलमा से पत्रकारों सहित आमजनों में भी काफी आक्रोश देखा जा रहा है। जनचर्चा है कि चौथा स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकार पर गुरुगैंग भारी पड़ता दिखाई दे रहा है तो आमजनों का क्या होगा। गुरुगैंग को संरक्षण देने वालों पर भी अगर जल्द शिंकजा नहीं कसा गया तो जनपद के कानून व्यवस्था के लिए गुरुगैंग नासूर बन सकता है।

अन्य खबर

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

error: Content is protected !!