WhatsApp Icon

लापता हुई मानसिक विक्षिप्त युवती की तलाश जारी, मदद की गोहार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर के कश्मिरिया से लापता हुई मानसिक रूप से विक्षिप्त 25 वर्षीय युवती की तलाश जारी है। हैरान व परेशान परिजनों ने आमजनों से भी मदद की गोहार लगाई है।


टाण्डा नगर क्षेत्र के मोहल्लाह कश्मिरिया राम पियारे विश्वकर्मा की फैक्ट्री के सामने की रहने वाली 25 वर्षीय शबिहा की मानसिक स्थिति सही नहीं है, जो शुक्रवार को लगभग 11:30 बजे दिन से लापता हो गई है। शबीहा की माँ अनवरी पत्नी स्व. अब्दुल कुद्दुस की तहरीर पर अलीगंज पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए युवती की तलाश तेज़ कर दिया है। गुमशुदा शबिहा की माँ अनवरी ने बताया कि उनकी बेटी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। शबिहा का रंग होरा है और वो लाल रंग का गरारा कपड़ा, गुलाबी रंग का जूता पहने हुए है तथा शबीहा बोल नहीं पाती है और उसके माथे पर सफेद दाग भी है।

गुमशुदा युवती की फ़ाइल फ़ोटो

शबीहा की मां ने पुलिस प्रशासन सहित आमजनों से भी मदद की गोहार लगाई है। गुमशुदा के बारे में किसी को कोई जानकारी मिले तो सीओ टाण्डा को 9454401384, अलीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक 9454402879 पर सूचना दें अथवा पीड़ित के परिजनों को 7992198689, 9151607517 व 7310219985 पर भी सूचना दे सकते हैं।

अन्य खबर

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

error: Content is protected !!