WhatsApp Icon

नवरात्रि के पहले दिन से लागू जीएसटी सुधार आर्थिक कदम ही नहीं बल्कि देश के लिए दीपावली का तोहफा: प्रभारी मंत्री

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में सुधार संशोधन किए जाने के बाद दुर्गा नवरात्रि के प्रथम दिन से लागू नए दर के सम्बन्ध में सोमवार को जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, एमएलसी डॉ हरिओम पाण्डेय, विधायक धर्मराज निषाद , जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सीडीओ, जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के साथ सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर जीएसटी कर सुधारों और उसकी जन सामान्य को होने वाले लाभ की जानकारी दिया।


प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नेक्स जेन जीएसटी सुधारों के लिए 03 सितम्बर 2025 को 56 वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में जीएसटी सुधारों के निर्णय लिए गए। यह 2017 में जीएसटी लागू होने होने के बाद से अब तक का सबसे बड़ा महत्वपूर्व बदलाव है। कहा कि पहले 16 प्रकार के टैक्स थे। इन सुधारों के तहत 5% और 18% की सरल दो दर संरचना लागू की गई है। इससे पारदर्शिता, न्याय संगत व्यवस्था और कर पालन में आसानी की पुरानी मांगों को पूरा किया गया है। नवरात्रि के पहले दिन से लागू यह सुधार आर्थिक कदम नहीं, बल्कि देश के लिए दीपावली का तोहफा है। इससे करोड़ों परिवारों की बचत सीधे उनके हाथों में जाएगी। यह सुधार घरों के खर्चों को कम करेंगे, किसानों को सशक्त बनाएंगे और कारोबार को गति देंगे। सम्पूर्ण भारत में समृद्धि फैलेगी। दो दरों की सरलता से भ्रम, कानूनी झंझट और टैक्स भरने की मुश्किल कम होगी।दूध, पनीर, शैम्पू, टूथ पेस्ट, साबुन, साइकिल और बच्चों के समान जैसे घरेलू सामान पर अब सिर्फ 5% या शून्य कर लगेगा। किसानों को ट्रैक्टर, टायर, कीटनाशक और सिंचाई उपकरण पर कर 5% किए जाने से बड़ी राहत मिलेगी, खेती की लागत कम होगी। सरल रजिस्ट्रेशन, तेज रिफंड और रिस्क आधारित कंप्लायंस से एमएसएमई, निर्यातकों और श्रम प्रधान क्षेत्रों को मजबूती मिलेगी। आम आदमी के घरों की 18% से 5% की गई है। पीएम के आत्म निर्भर विकसित भारत की बात को जीएसटी की नई दर लक्ष्य को आगे बढ़ाएगा। देश की जीडीपी 0.2 से 0.3 की वृद्धि अनुमानित है। व्यक्तिगत जीवन और स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी पूरी तरह से हटा दिया गया है।दवाइयों, ऑक्सीजन किट पर कर में बड़ी कटौती की गई है। ताकि इलाज सभी के लिए इलाज सभी के लिए सस्ता हो सके। कहा कि दरों कम होने के बावजूद, वित्त वर्ष 25 में जीएसटी संग्रह 22.08 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा।

अन्य खबर

महादेवा घाट पर डीएम-एसपी का पहरा, सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य और शौर्य का संकल्प, एसपी प्राची सिंह ने किया शस्त्र पूजन

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

error: Content is protected !!