WhatsApp Icon

पूर्वांचल के बहुप्रसिद्ध ऐतिहासिक गोविंद साहब मेला की तैयारियों की एसपी ने की समीक्षा, महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पूर्वांचल के बहुप्रसिद्ध ऐतिहासिक गोविन्द साहब मेला को सुचारू, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर द्वारा मेलास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया गया।

मेला परिक्षेत्र निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, आपातकालीन सेवाओं तथा अग्निशमन प्रबंधन जैसी आवश्यक तैयारियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त चौकसी, मुख्य प्रवेश द्वारों, मार्गों व मेले के महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जाँच, कंट्रोल रूम से सतत निगरानी रखने सहित मेले के दौरान यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित, पार्किंग स्थलों की स्पष्ट चिन्हांकन व्यवस्था एवं भीड़ को नियंत्रित करने हेतु बैरिकेडिंग, दिशा संकेतक बोर्ड एवं पुलिसकर्मियों की रणनीतिक तैनाती का निर्देश दिया। श्री अभिजीत ने आकस्मिक स्थिति में भीड़ को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रूट प्लान तैयार करने का भी निर्देश दिया तथा आपातकालीन व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग, फायर सर्विस एवं आपदा प्रबंधन टीमों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश।


प्राथमिक उपचार केंद्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा तथा मेलास्थल की स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था एवं सार्वजनिक सुविधाओं की उपयुक्तता की समीक्षा भी किया।

निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष कटका सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि मेला अवधि में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें।
एसपी पीआरओ सेल द्वारा अवगत कराया गया कि अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि गोविन्द साहब मेला सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांति पूर्ण वातावरण में संपन्न हो।
उक्त अवसर पर क्षेत्राधिकारी आलापुर प्रदीप चंदेल, थानाध्यक्ष कटका, मेला प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे। [admind id=”1″]

अन्य खबर

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

error: Content is protected !!