WhatsApp Icon

घाघरा नदी में बहता हुआ मिला अज्ञात युवक का शव – शिनाख़्त कराने में जुटी पुलिस

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जनपद से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी में एक अज्ञात युवक का बहता हुआ शव स्थानीय लोगों की सूचना पर इब्राहिम पुर पुलिस ने बरामद कर मर्चरी हाउस भेज दिया है तथा युवक की शिनाख्त में जुट गई है।


विकास खंड टांडा व इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र के सरदार पटेल नगर औरंगाबाद घाट पर घाघरा नदी में अयोध्या की तरफ से बहकर आता हुआ एक अज्ञात शव स्थानीय लोगों द्वारा देखा गया। सूचना पर पहुंची इब्राहिमपुर थाना की पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए शव को मर्चरी हाउस भेज दिया है। इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि घाघरा नदी से बरामद अज्ञात युवक की शिनाख्त का हर सम्भव प्रयास शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया शव पर कोई घाव नज़र नहीं आ रहा है तथा शव को देखने से यही प्रतीत हो रहा है कि डूबने से उसकी मृत्यु हुई है।

अन्य खबर

जलालपुर में महाअष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजे दुर्गा पंडाल; डांडिया पर झूम उठे बच्चे

अम्बेडकरनगर की सियासत में भूचाल! भाजपा जिलाध्यक्ष पर युवा नेत्री के गंभीर आरोपों का वीडियो वायरल, चुनावी माहौल में मची हलचल

खेत में पति-पत्नी के मिले शव, इलाके में सनसनी! जंगली जानवर के हमले की आशंका

error: Content is protected !!