WhatsApp Icon

तीन दिन बाद एसडीआरएफ टीम ने घाघरा नदी से बरामद किया पप्पू कन्नौजिया का शव

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर क्षेत्र के नेहरूनगर निवासी पप्पू कन्नौजिया के शव को एसडीआरएफ टीम ने बरामद कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक पप्पू कन्नौजिया की पत्नी अनीता देवी ने टाण्डा कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनके पति पप्पू कन्नौजिया गत 28 अक्टूबर की सुबह लगभग 5:50 पर शौच के लिए गए थे और इस दौरान नदी में पैर फिसलने के कारण नदी में गिर गए, जिनकी तलाश की गई और 31 अक्टूबर शुक्रवार को उनका शव बरामद कर लिया गया। टाण्डा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अन्य खबर

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

error: Content is protected !!