WhatsApp Icon

एक किलो से अधिक अवैध गांजा सहित दाऊद गिरफ़्तार, बसखारी पुलिस ने कसा शिकंजा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: छठ पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र कुमार के द्वारा चलाये जा रहे अभियान को गति देने के उद्देश्य से सीओ सिटी नितीश तिवारी के निर्देशन में बसखारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय द्वारा थानाक्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

उक्त अभियान में एसआई अरुण कुमार मय हमराही पुलिस बल द्वारा चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को 01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ पकडा गया। पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम मो. दाउद पुत्र मो. मुस्लिम निवासी ग्राम मेंहदावल थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर हालपता किछौछा दरगाह थाना बसखारी बताया। पकड़े गये व्यक्ति को अन्तर्गत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अपराध मेंगिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध थाना बसखारी पर मुक़दमा संख्या 311/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर कर सक्षम न्यायालय भेजा गया। बताते चलेंकि बसखारी टाण्डा मोड़ पर खुलेआम अवैध गांजा बेचने की सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं हो रही थी कि इसी दौरान सक्रिय हुई बसखारी पुलिस ने गैर जनपदीय युवक को एक किलो से अधिक अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया।

अन्य खबर

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

error: Content is protected !!