WhatsApp Icon

मालीपुर में घर के अंदर गब्बर की निर्मम हत्या, IPS की मां की संदिग्ध मौत के बाद फिर दहला इलाका

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: मालीपुर थाना क्षेत्र के तेनुआ दियरा गांव में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब घर में अकेले रहने वाले अजय शुक्ला उर्फ गब्बर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सिर पर धारदार हथियार के निशान और खून देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। मुंह से झाग निकलने की बात भी सामने आई है। ग्रामीणों ने करंट लगाए जाने की आशंका जताई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि गब्बर रोज की तरह बीती रात अपने घर में सोया था। गुरुवार को देर सुबह तक जब वह नहीं उठा तो आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। कुछ लोग घर पहुंचे और उसे कम्बल ओढ़े हुए देखा। कम्बल हटाते ही अंदर का मंजर देखकर लोगों के होश उड़ गए। गब्बर मृत पड़ा था और उसके सिर पर चोट तथा खून के निशान दिखाई दे रहे थे।


घटना की सूचना मिलते ही मालीपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल की जांच-पड़ताल करते हुए पुलिस हत्या की वजह और वारदात में शामिल आरोपियों का सुराग तलाश रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की असली वजह और चोटों की प्रकृति साफ होने की उम्मीद है।

IPS की मां की मौत से महज दो किलोमीटर दूर फिर हत्या! तेनुआ दियरा में हुई यह वारदात इसलिए भी बेहद गंभीर मानी जा रही है क्योंकि घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर ही बीते दिनों IPS अधिकारी की मां की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया था। उस मामले की गुत्थी अभी पूरी तरह सुलझी भी नहीं थी कि अब घर के भीतर गब्बर की मौत ने पूरे इलाके में दहशत और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अजय उर्फ गब्बर की अभी शादी नहीं हुई थी और उसका भाई राजेश परिवार के साथ रोजीरोटी के सिलसिले में सूरत रहता था। घटना का एसपी प्रकगी सिंह व सीओ जलालपुर अनूप कुमार सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष मालीपुर शशांक शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल में जुटी है। यह हत्या है, मौत के पीछे कोई अन्य वजह है या ग्रामीणों द्वारा जताई जा रही करंट लगाए जाने की आशंका में कितनी सच्चाई है—इन सवालों का जवाब जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सामने आएगा।

अन्य खबर

सर्राफा कारोबारी पर नकाबपोश बदमाशों का हमला! पाउडर फेंककर गिराया, मारपीट के बाद बाइक लूटकर फरार

अपराधियों की अब खैर नहीं! सम्हरिया चौराहे पर खाकी का नया पहरा, एसपी प्राची सिंह ने किया चौकी का उद्घाटन

दिव्यांगजनों के लिए खुला सहूलियत का रास्ता! विकास भवन में बांटी गईं साइकिल, व्हीलचेयर और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

error: Content is protected !!