अम्बेडकरनगर: औद्योगिक बुनकर नगरी टाण्डा में आगामी रविवार को फ्री मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रसिद्ध डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ परीक्षण के साथ जांच व दवाएं भी मुफ़्त में दी जाएगी एवं निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन की भी व्यवस्था रहेगी।
उक्त जानकारी हेल्प प्वाइंट एनजीओ के संस्थापक अध्यक्ष फखरे आलम खान व एसएस एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष मो. अमिर ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि आगामी 22 दिसम्बर दिन रविवार को टाण्डा बस स्टेशन के सामने संचालित टाण्डा मान्टेसरी स्कूल के प्रांगण में प्रातः 11 बजे से 01 बजे के बीच वृहद स्तर पर निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया है जिसमें प्रसिद्ध डॉक्टर आसिफ अख्तर, डॉक्टर ज़हीर अहमद, डॉक्टर मो. आतिफ, डॉक्टर अतीक आलम, डॉक्टर क्षितिज प्रकाश, डॉक्टर एस. के विश्वास, डॉक्टर सईद अख्तर, डॉक्टर मोहसिना अतीक मरीजों का परीक्षण करेंगे। उक्त अवसर पर ग्लोब कलेक्शन द्वारा सभी मरीजों का ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन व शूगर की निःशुल्क जांच की जाएगी। हेल्प प्वाइंट एनजीओ व एसएस एजुकेशन सोसायटी द्वारा सभी मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित करेगी और हेल्प प्वाइंट एनजीओ द्वारा मोतियाबिंद के जरूरतमंद मरीजों का ऑपरेशन बिना शुल्क कराया जाएगा। निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने के लिए मरीज़ के आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी व मोबाइल नंबर लाना जरूरी है। उक्त भव्य मेडिकल कैम्प की तैयारियां काफी जोरशोर से जारी है।





