WhatsApp Icon

सरपरस्त सज्जादानशीन व मुस्लिम पर्सन ला बोर्ड के उपाध्यक्ष की प्रथम पुण्यतिथि कल – दरगाह किछौछा में आयोजित होगा विभिन्न कार्यक्रम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विश्व विख्यात हज़रत सैय्यद मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी की दरगाह किछौछा के सरपरस्त सज्जादानशीन व ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सन ला बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे अल्लाम्मुलना सैय्यद फखरुद्दीन अशरफ अशरफी जीलानी (फखर मियां) की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उक्त अवसर पर प्रातः 10 बजे मस्जिद मखदूम अशरफ में कुरआन खावनी आयोजित होगी जबकि दारुल उलूम मखदूम अशरफ के प्रांगण में दोपहर 12 बजे से लंगर का आयोजन किया जाएगा। दरगाह किछौछा मुख्य आस्ताना के सहन में नात, मनकबत, तक़रीर आदि का भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। सालाना फ़ातिया ख्वानी पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन साहिबे सज्जादा जानशीन व सज्जादानशीन मौलाना सैय्यद शाह मोहामिद अशरफ अशरफी जीलानी उर्फ शारिक मियां की देख देख में सम्पन्न होगा।
उक्त कार्यक्रम की सरपरस्ती सैय्यद बदिउद्दीन अशरफ व अध्यक्षता सज्जादानशीन मौलाना सैय्यद शाह मोहिउद्दीन अशरफ अशरफी जीलानी द्वारा की जाएगी। सैय्यद वजाहुद्दीन अशरफ, सैय्यद मो.अशरफ,
कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में मदरसा दारुल उलूम मखदूम अशरफ के शिक्षक व छात्र जुटे हुए हैं। उक्त जानकारी सैय्यद कसीम अशरफ व सैय्यद वसीम अशरफ द्वारा संयुक्त रूप से दी गई।

अन्य खबर

Wesentliche Impulse und https://rjg-2024.ch für nachhaltiges Wirtschaftswachstum entwickeln

Wiosenne inspiracje od tradycji do nowoczesności z czarnymlyn.com.pl w Twojej kuchni

1win APK 2024: Complete App and Mobile Guide

गूगल पर Soochna News की बहुत सारी कॉपी वेबसाइट बन गई है तो आप ध्यान से Google पर SoochnaNews.in सर्च और SoochnaNews.in की इसी वेबसाइट को ओपन करें |

error: Content is protected !!