WhatsApp Icon

पूर्व सांसद पर गंभीर आरोप लगाते हुए राजेन्द्र पाण्डेय कलेक्ट्रेट पर दे रहा है धरना

Sharing Is Caring:

 

सेटेलाइट के सहारे नार्को टेस्ट मशीन का उपयोग कर लोगों का जीवन बर्बाद करने का दावा लेकिन दावा करने वाला नहीं दे पा रहा है कोई सबूत

अम्बेडकरनगर: महरुआ थानाक्षेत्र निवासी राजेन्द्र पांडेय गत 13 नवम्बर से कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए पूर्व सांसद रितेश पांडेय पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। राजेन्द्र पांडेय का आरोप है कि पूर्व सांसद रितेश पांडेय सेटेलाइट से जुड़ी नार्को टेस्ट मशीन लगाए हैं जिसके सहारे हत्या, बलात्कार सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है जो समाज में भयावह वातावरण पैदा हो रहा है।

उक्त कार्य में तहसील तिराहा अकबरपुर के स्व.डॉ कमल तिवारी का परिवार भी शामिल है। राजेन्द्र पांडेय ने दावा किया कि जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मांग की जा रही है कि नार्को टेस्ट मशीन को सीज़ किया जाए और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए।

डीएम को ज्ञापन देने का दावा

गत 13 नवम्बर से धरना प्रदर्शन कर रहे राजेन्द्र पांडेय द्वारा उक्त आरोप का कोई साक्ष्य पेश नहीं किया जा रहा है लेकिन गंभीर आरोप लगाया जा रहा है हालांकि आरोपो की पुष्टि नहीं हो रही है और आरोप लगाने वाले के सम्बंध में भी विस्तृत जानकारी नहीं प्राप्त हो पा रही है। नीचे वीडियो में आरोप सुनें।

अन्य खबर

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

error: Content is protected !!